Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Prince William के आवास Anmer Hall में घुसे चोर, ड्रोन व हेलिकॉप्टर सर्च के बाद 2 गिरफ्तार

    8 hours ago

    1

    0

    ब्रिटिश पुलिस ने मंगलवार को बताया कि पूर्वी इंग्लैंड में शाही परिवार की सैंड्रिंघम एस्टेट स्थित 'एनमर हॉल' - जो प्रिंस विलियम और प्रिंसेस कैथरीन का ग्रामीण आवास है। घुसपैठ की घटना के बाद दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। नॉरफ़ॉक पुलिस ने बताया कि सोमवार शाम को एस्टेट के एक स्थान पर संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिलने के बाद पुलिस अधिकारियों को वहां बुलाया गया। पुलिस कुत्तों, ड्रोन और एक हेलीकॉप्टर की मदद से तलाशी अभियान चलाने के बाद, अधिकारियों ने चोरी और बिना अनुमति प्रवेश करने के संदेह में दो लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने पुष्टि की कि घटना के समय उस जगह पर कोई मौजूद नहीं था।इसे भी पढ़ें: गॉड सेव द किंग! ब्रिटिश नागरिकता के बाद क्या अब उन्हें पकड़ा नहीं जा सकता? ललित मोदी के केस में क्या फर्क पड़ सकता है?'द सन' की एक रिपोर्ट के अनुसार, सोमवार रात को नकाबपोश लोग एनमर हॉल में घुस गए थे। उस समय विलियम, केट और उनके बच्चे वहां मौजूद नहीं थे। मंगलवार को प्रिंस विलियम लंदन में थे, जहाँ उन्होंने 10 डाउनिंग स्ट्रीट पर प्रधानमंत्री एंडी बर्नहम से मुलाकात की। इस बीच, केंसिंग्टन पैलेस ने कहा कि वह सुरक्षा से जुड़े मामलों पर कोई टिप्पणी नहीं करेगा। दिवंगत महारानी एलिज़ाबेथ द्वितीय ने इस जोड़े को शादी के तोहफे के तौर पर 'एनमर हॉल' दिया था। यह 10 बेडरूम वाली प्रॉपर्टी लंदन से लगभग 171 किलोमीटर उत्तर में स्थित है। प्रिंस और प्रिंसेस ऑफ वेल्स इसका इस्तेमाल अपने 'कंट्री रेजिडेंस' (ग्रामीण आवास) के तौर पर करते हैं, खासकर वीकेंड पर। यह परिवार अपना ज़्यादातर समय लंदन के पश्चिम में विंडसर स्थित 'फॉरेस्ट लॉज' में बिताता है, जिसे विलियम और केट ने अपना "हमेशा के लिए घर" (forever home) बताया है।इसे भी पढ़ें: शेख हसीना के लौटने से पहले मोदी को घेरने की कोशिश? भारत के खिलाफ 6 फ्रंट खोलने की साजिशशाही संपत्तियों में सुरक्षा में सेंध की पिछली घटनाएंपिछले कुछ वर्षों में शाही आवासों में सुरक्षा में सेंध की कई घटनाएं सामने आई हैं। अक्टूबर 2024 में चोर विंडसर कैसल एस्टेट में घुस गए और एक फार्म बिल्डिंग से पिकअप ट्रक और क्वाड बाइक चुरा ले गए। उस समय किंग चार्ल्स तृतीय और क्वीन कैमिला महल में मौजूद नहीं थे। 2021 की एक अन्य घटना में, विंडसर कैसल के परिसर में एक व्यक्ति को पकड़ा गया, जिसके पास क्रॉसबो (एक प्रकार का तीर-कमान) था। बाद में जसवंत सिंह चैल को नौ साल की जेल की सजा सुनाई गई। उसने महारानी एलिजाबेथ द्वितीय की हत्या की साजिश रचने की बात कबूल की थी और कहा था कि उसे ऐसा करने के लिए एक चैटबॉट ने उकसाया था। सुरक्षा में सेंध की सबसे चर्चित घटनाओं में से एक 1982 में हुई थी, जब माइकल फैगन नाम का एक घुसपैठिया बकिंघम पैलेस में महारानी के निजी कक्ष में घुस गया, उस समय महारानी अपने बिस्तर पर थीं। बताया जाता है कि उसने महारानी से लगभग 10 मिनट तक बात की। इसके बाद जब उसने सिगरेट मांगी, तो महारानी ने अलार्म बजा दिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Prince William के ग्रामीण आवास में चोरी की कोशिश, ब्रिटिश पुलिस ने दो लोगों को किया गिरफ्तार
    Next Article
    क्या है चीन का Shenzhou-24 मिशन, पहली बार स्पेस में पाकिस्तानी एस्ट्रोनॉट अली!

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment