Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    PM Modi से नहीं मिला, साबित हुआ तो राजनीति छोड़ दूंगा: Baldevji Thakor

    9 hours ago

    1

    0

    गुजरात में कांग्रेस के पूर्व विधायक बलदेवजी ठाकोर ने रविवार को उन खबरों का खंडन किया, जिनमें कहा गया था कि वह राज्य के दौरे पर आए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से गांधीनगर में मिलने गए थे। उन्होंने स्पष्ट किया कि वह असल में थोल झील से जुड़े एक मुद्दे को लेकर राज्य के वन मंत्री अर्जुन मोढवाडिया से मिलने गए थे। गांधीनगर जिले के कलोल से दो बार विधायक रह चुके ठाकोर ने एक वीडियो बयान जारी किया।उनका यह बयान उन खबरों के बाद आया है, जिनमें कहा गया था कि वह लोक भवन गए थे, जहां मोदी शुक्रवार और शनिवार को अपनी दो दिवसीय गुजरात यात्रा के दौरान ठहरे थे। इन खबरों को खारिज करते हुए, ठाकोर ने कहा कि वह कांग्रेस और उसके नेतृत्व के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि गलत जानकारी फैलाकर उनके राजनीतिक करियर को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की जा रही है।वीडियो में उन्होंने कहा, ‘‘मैं कांग्रेस का सिपाही हूं, मैं राहुल गांधी का बब्बर शेर हूं और आगे भी यही रहूंगा। इसमें शक की कोई गुंजाइश नहीं है।’’ अपनी इस मुलाकात के बारे में बताते हुए ठाकोर ने कहा कि उन्होंने थोल झील के मुद्दे पर मोढवाडिया से मिलने का समय मांगा था और राज्य की राजधानी में लोक भवन परिसर के पास स्थित उनके बंगले पर उनसे मुलाकात की। उन्होंने बताया कि जन प्रतिनिधि अक्सर जनता से जुड़े मुद्दों को उठाने के लिए मुख्यमंत्री और मंत्रियों के पास जाते हैं, और उनकी यह मुलाकात भी पूरी तरह से इसी संदर्भ में थी।ठाकोर ने उन मीडिया रिपोर्ट को चुनौती दी, जिनमें दावा किया गया था कि उन्होंने शनिवार को मोदी से मुलाकात की थी, और मीडिया संस्थानों से सबूत पेश करने को कहा। उन्होंने कहा, ‘‘कोई एक भी सबूत लाकर दिखाएं कि मैं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मिलने गया था। अगर आपको कोई ऐसा सबूत मिल जाए, जिससे साबित हो कि मैं उनसे मिलने गया था, तो मैं राजनीति से संन्यास ले लूंगा।’’ ठाकोर ने उन खबरों को भी खारिज कर दिया, जिनमें कहा गया था कि कथित बैठक के दौरान किसी भूखंड को लेकर चर्चा हुई थी।उन्होंने दावा किया कि उन्होंने कलोल तालुका में किसानों को हजारों करोड़ रुपये की जमीन वापस दिलाने के लिए काम किया है। उन्होंने कहा, ‘‘मैं ऐसी बेबुनियाद खबरों के जरिए अपनी सार्वजनिक छवि को धूमिल करने की कोशिश की निंदा करता हूं। मैं कांग्रेस में हूं, कांग्रेस में ही रहूंगा और कांग्रेस के एक सिपाही के तौर पर पार्टी को मजबूत करने के लिए काम करूंगा।’’
    Click here to Read more
    Prev Article
    Tarn Taran बस हादसे के मृतकों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये देगी Punjab Government
    Next Article
    23rd ASEAN-India Summit | समुद्री सुरक्षा से क्वाड की रणनीति तक... PM Modi की मनीला यात्रा से एशिया में भारत की 'एक्ट ईस्ट' नीति को मिलेगी नई रफ्तार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment