Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    PM Modi Bengal Visit | बंगाल में विकास, सियासत और सुरक्षा का महासंगम! दो दिवसीय दौरे पर प्रधानमंत्री मोदी, देंगे ₹18,880 करोड़ की सौगात

    13 hours ago

    1

    0

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार से पश्चिम बंगाल के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे। विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद प्रधानमंत्री का यह पहला बंगाल दौरा है, जो राज्य के मौजूदा राजनीतिक परिदृश्य को देखते हुए बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। अपने इस दौरे के दौरान प्रधानमंत्री अरबों रुपये की विकास परियोजनाओं की शुरुआत करेंगे, किसानों के कल्याण के लिए 'पीएम-किसान' योजना की अगली किस्त जारी करेंगे और रक्षा क्षेत्र को मजबूत करते हुए तीन स्वदेशी युद्धपोतों को नौसेना में शामिल करेंगे। इसके साथ ही, कोलकाता में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम के जरिए बड़े पैमाने पर जनसंपर्क भी साधा जाएगा।इसे भी पढ़ें: IPL 2025: Rishabh Pant की Delhi में 'घर वापसी', 12 करोड़ की सैलरी कट! Kuldeep Yadav जाएंगे Lucknow विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद मोदी का पश्चिम बंगाल का पहला दौरा राज्य के लिए राजनीतिक रूप से अहम समय पर हो रहा है। चुनावों में भाजपा की निर्णायक जीत ने बंगाल के राजनीतिक परिदृश्य को बदल दिया है। ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस कई चुनौतियों से जूझ रही है, जिनमें पार्टी के कई नेताओं की गिरफ्तारी, बड़े नेताओं के इस्तीफे और पार्टी के भीतर बढ़ता मतभेद शामिल हैं। बदलते राजनीतिक समीकरणों के इस माहौल में, प्रधानमंत्री का दौरा विकास और राजनीतिक संदेश, दोनों ही नजरिए से अहम है।इसे भी पढ़ें: Child Trafficking Delhi | दिल्ली पुलिस ने किया अंतरराज्यीय बच्चा चोर गिरोह का भंडाफोड़, 30 से अधिक शिशुओं को बेचने का खुलासा  प्रधानमंत्री मोदी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा, ‘‘मैं 20 और 21 जून को अलग-अलग कार्यक्रमों के लिए पश्चिम बंगाल में रहूंगा। 20 जून का दिन ‘पश्चिम बंगाल दिवस’ मनाए जाने के कारण विशेष रूप से महत्वपूर्ण है। यह कार्यक्रम हुगली जिले के तारकेश्वर में आयोजित किया जाएगा।’’ मोदी ने कहा कि वह तारकेश्वर से कई विकास योजनाओं की शुरुआत करेंगे और पीएम-किसान योजना के तहत अगली किस्त जारी करेंगे। प्रधानमंत्री ने कहा कि इस मौके पर केंद्र की कृषि से जुड़ी कई प्रमुख पहल भी शुरू की जाएंगी, जो बंगाल के किसानों के लिए लाभदायक होंगी। मोदी ने कहा, ‘‘कोलकाता में योग दिवस के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। मुझे बहुत खुशी है कि शहर में इस तरह का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।’’ प्रधानमंत्री ने कहा कि योग दिवस कार्यक्रम के बाद, वे देश में ही डिजाइन किए गए तीन युद्धपोतों को सेवा में शामिल करने के कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस बीच, प्रदेश भाजपा के एक नेता ने कहा, ‘‘विकास, खेती, राष्ट्रीय सुरक्षा और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिये भाजपा नीत केंद्र सरकार राज्य के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताना चाहती है और साथ ही किसानों, युवाओं और मध्यम वर्ग जैसे अहम वर्गों के साथ अपना जुड़ाव भी मजबूत करना चाहती है।’’ प्रधानमंत्री कार्यालय के एक बयान में कहा गया है, ‘‘इस साल के पश्चिम बंगाल दिवस की थीम ‘पश्चिम बंगाल: विरासत, सद्भाव और विकास’ है। यह राज्य की सांस्कृतिक समृद्धि, सामाजिक एकजुटता और विकास की आकांक्षाओं को दर्शाता है।’’ इस कार्यक्रम के दौरान, प्रधानमंत्री रेलवे, कृषि, ग्रामीण विकास, मत्स्य पालन और पशुपालन क्षेत्रों में कई विकास परियोजनाओं को राष्ट्र को समर्पित करेंगे या उनकी आधारशिला रखेंगे। बयान में कहा गया, ‘‘मोदी पीएम-किसान योजना की 23वीं किस्त भी जारी करेंगे, जो 18,880 करोड़ रुपये की होगी। यह राशि देश भर के 9.44 करोड़ से ज्यादा किसानों को मिलेगी।’’ इसमें कहा गया, ‘‘अकेले पश्चिम बंगाल में, 45 लाख से ज़्यादा लाभार्थियों के खाते में 900 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जमा की जाएगी, जिससे राज्य में इस योजना के तहत कुल बांटी गई राशि 15,000 करोड़ रुपये से ज्यादा हो जाएगी।’’ प्रधानमंत्री हावड़ा जिले में संकराइल-संतरागाछी लिंक लाइन परियोजना समेत लगभग 590 करोड़ रुपये की रेलवे परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे। प्रधानमंत्री ग्रामीण क्षेत्रों में कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने के लिए प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बनीं 49 सड़क बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी 21 जून को कोलकाता में 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के राष्ट्रीय समारोह का नेतृत्व करेंगे। पश्चिम बंगाल पहली बार देश के मुख्य योग दिवस कार्यक्रम की मेजबानी करेगा। यह कार्यक्रम कोलकाता के मशहूर रेड रोड पर आयोजित किया जाएगा और इसमें बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की उम्मीद है। कोलकाता के श्यामा प्रसाद मुखर्जी बंदरगाह पर, प्रधानमंत्री स्वदेशी रूप से डिजाइन और निर्मित तीन नौसैनिक जहाजों को शामिल करेंगे। इस बीच, पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने शुक्रवार को भरोसा जताया कि बारिश के पूर्वानुमान के बावजूद, प्रधानमंत्री मोदी की राज्य यात्रा के दौरान ‘पश्चिम बंगाल दिवस’ और ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस’ के लिए तय कार्यक्रम योजना के अनुसार ही होंगे। मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘हमारी सरकार काम कर रही है। बारिश का अनुमान है और कई कार्यक्रम तय किए गए हैं... वे सुचारू रूप से आयोजित किए जाएंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Monsoon Heavy Rainfall Alert | देश में फिर एक्टिव हुआ मानसून, मध्य और दक्षिण भारत में भारी बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट
    Next Article
    Child Trafficking Delhi | दिल्ली पुलिस ने किया अंतरराज्यीय बच्चा चोर गिरोह का भंडाफोड़, 30 से अधिक शिशुओं को बेचने का खुलासा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment