Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Child Trafficking Delhi | दिल्ली पुलिस ने किया अंतरराज्यीय बच्चा चोर गिरोह का भंडाफोड़, 30 से अधिक शिशुओं को बेचने का खुलासा

    11 hours ago

    1

    0

    राजधानी दिल्ली में बच्चों की तस्करी करने वाले एक बड़े अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। दिल्ली पुलिस की जांच में यह चौंकाने वाली बात सामने आई है कि इस गिरोह ने पिछले डेढ़ साल में विभिन्न राज्यों में लगभग 30 नवजात शिशुओं का सौदा किया। पुलिस अधिकारियों द्वारा शुक्रवार को दी गई जानकारी के अनुसार, इस गिरोह का नेटवर्क कई राज्यों में फैला हुआ था और यह आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की मजबूरी का फायदा उठाकर बच्चों की खरीद-फरोख्त कर रहा था।इसे भी पढ़ें: इधर भारत ने भेजी मदद, उधर Taliban ने पाकिस्तान में घुसकर किया एयरस्ट्राइक   दिल्ली पुलिस की जांच में पता चला है कि पिछले डेढ़ साल में कई राज्यों में लगभग 30 शिशुओं को 10 लाख रुपये तक की कीमत पर बेचा गया, जबकि उन्हें 10,000 से 20,000 रुपये में खरीदा गया था। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। जांच से सामने आई नयी जानकारी से पता चला है कि राजस्थान और गुजरात के आदिवासी इलाकों समेत आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों से नवजात शिशुओं और बच्चों को खरीदा जाता था और उन्हें दिल्ली, हरियाणा, मध्य प्रदेश और अन्य राज्यों में उन दंपतियों को बेच दिया जाता था जिनकी कोई संतान नहीं थी। दिल्ली पुलिस ने तस्करी गिरोह के सिलसिले में 13 लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें कथित तस्कर, बिचौलिए, खरीदार और एक अस्पताल का मालिक शामिल हैं, और पांच नवजातों को बचाया है। जांचकर्ताओं के अनुसार, यह गिरोह कथित तौर पर 10,000 से 20,000 रुपये में बच्चे खरीदता था और इसके बाद जाली चिकित्सा और जन्म संबंधी दस्तावेज तैयार करके उन्हें छह लाख से 10 लाख रुपये में बेच देता था।इसे भी पढ़ें: डोभाल ने बुलाया, भारत आ रहे चीन के विदेश मंत्री बढ़ता नेटवर्क और पुलिस की चौकसीइस खुलासे ने एक बार फिर मानव तस्करी (Human Trafficking) और खासकर नवजातों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। दिल्ली पुलिस अब इस गिरोह के अन्य कड़ियों और मददगारों की तलाश में जुटी है। पुलिस का कहना है कि आने वाले दिनों में कुछ और गिरफ्तारियां संभव हैं और बचाए गए बच्चों को सुरक्षित देखरेख में भेज दिया गया है। 
    Click here to Read more
    Prev Article
    PM Modi Bengal Visit | बंगाल में विकास, सियासत और सुरक्षा का महासंगम! दो दिवसीय दौरे पर प्रधानमंत्री मोदी, देंगे ₹18,880 करोड़ की सौगात
    Next Article
    सहकारिता की नई उड़ान! Bihar में PACS के जरिए धान बीज उत्पादन का पायलट Project शुरू

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment