Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पायल बेचने वाली मां को सहारा, बेटे का इलाज शुरू:पीलीभीत में DM ने दिए 50 हजार रुपये, SDM से नई पायल भिजवाई

    6 hours ago

    2

    0

    पीलीभीत में एक माँ को अपने बीमार बेटे के इलाज के लिए चांदी की पायलें बेचनी पड़ीं। लखनऊ के किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) में इलाज न मिलने के बाद महिला को यह कदम उठाना पड़ा। बाद में जिलाधिकारी ने मामले में हस्तक्षेप कर परिवार की मदद की। बल्लभ नगर निवासी रामकली का बेटा श्यामसुंदर किडनी की गंभीर बीमारी से जूझ रहा है। रामकली ने इलाज के लिए राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार से मदद मांगी थी। मंत्री ने KGMU निदेशक के नाम एक सिफ़ारशी पत्र लिखा था। बेटे का इलाज शुरू हालांकि, लखनऊ पहुंचने पर रामकली को KGMU में न तो बेड मिला और न ही बेटे का इलाज शुरू हो सका। मजबूरन, उन्हें अपनी पायलें बेचकर बीमार बेटे के साथ पीलीभीत वापस लौटना पड़ा। यह मामला सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट होने के बाद सामने आया। जिलाधिकारी (DM) ज्ञानेंद्र सिंह ने इसका संज्ञान लिया और तत्काल कार्रवाई की। उन्होंने बीमार श्यामसुंदर को बेहतर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। महिला को नई पायल भेंट इसके अतिरिक्त, जिलाधिकारी ने पीड़ित परिवार को रेड क्रॉस सोसाइटी की ओर से 50,000 रुपये की तत्काल आर्थिक सहायता प्रदान की। मां के संघर्ष का सम्मान करते हुए, जिलाधिकारी ने सदर एसडीएम श्रद्धा सिंह के माध्यम से मंगलवार को महिला को नई पायलें भी भेंट करवाईं। डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा, "एक मां को अपने बच्चे के इलाज के लिए गहने बेचने पड़ें, यह दुखद है। प्रशासन पूरी तरह परिवार के साथ है और युवक के इलाज का पूरा खर्च और देखरेख सुनिश्चित की जा रही है।"
    Click here to Read more
    Prev Article
    अलीगढ़ में वेतन विवाद पर सफाई कर्मियों की हड़ताल:शहर में कूड़े के ढेर, कंपनी के आश्वासन पर काम शुरू
    Next Article
    घाटमपुर में 1500 बोरी सरकारी गेहूं जब्त:SDM-तहसीलदार ने गढ़ाथा, घुघुवा अमिरतेपुर में मारा छापा, 12 बिचौलियों के नाम सामने आए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment