Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पावर हाउस का घेराव, चार दिन से बिजली कट:जौनपुर में उपभोक्ताओं ने किया प्रदर्शन, स्मार्ट मीटर पर आ रहा अधिक बिल

    2 hours ago

    2

    0

    जौनपुर के बक्शा थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह उपभोक्ताओं ने 33/11 के.वी. विद्युत उपकेंद्र बक्शा का घेराव किया। भीषण गर्मी और लगातार बिजली कटौती से परेशान ग्रामीणों ने बिजली विभाग के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया और नारेबाजी की। क्षेत्र में पिछले चार दिनों से बिजली व्यवस्था बाधित है। उमरपुर, चकपटैला, शिवगुलामगंज और दुबेचक सहित कई गांव प्रभावित हैं। उपभोक्ताओं का कहना है कि ट्रांसफार्मर खराब होने और भूमिगत केबल में खराबी के कारण बिजली आपूर्ति ठप है। शिवगुलामगंज बाजार में स्थिति विशेष रूप से खराब बताई गई है। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि चार दिनों से बिजली गुल होने के बावजूद उनके स्मार्ट मीटर में बिजली बिल बन रहे हैं। सभी उपभोक्ताओं के मोबाइल फोन पर बिल के मैसेज भी आ रहे हैं। उन्होंने विभाग पर केवल आश्वासन देकर खानापूर्ति करने का आरोप लगाया। ग्रामीणों और ग्राम प्रधानों ने बक्शा के जेई सुरेंद्र कुमार यादव पर फोन न उठाने और समय पर पावर हाउस पर अनुपस्थित रहने का आरोप लगाया। प्रदर्शनकारियों का यह भी कहना है कि जेई सुरेंद्र कुमार यादव ट्रांसफार्मर का तेल चोरी दिखाकर पैसे बचाने के लिए चार दिनों से नया ट्रांसफार्मर नहीं लगवा रहे हैं। जेई की लापरवाही पर नाराजगी इस मामले पर बक्शा के जेई सुरेंद्र कुमार यादव और क्षेत्रीय लाइनमैन ने कोई भी टिप्पणी करने से इनकार कर दिया है। उपभोक्ताओं ने जेई की लापरवाही पर नाराजगी व्यक्त करते हुए चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ तो वे उग्र आंदोलन करने को बाध्य होंगे। ग्राम प्रधान विजय बहादुर यादव ने बताया कि चार दिन से बिजली न होने के कारण जनता में भारी आक्रोश है। प्रदर्शनकारियों ने स्पष्ट किया कि यदि आज ही समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे बड़े पैमाने पर आंदोलन शुरू करेंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    किसान यूनियन के उपाध्यक्ष को नजरबंद किया:किसानों की समस्याओं को लेकर हरदोई में प्रधानमंत्री से मिलना चाहते थे
    Next Article
    लॉकर रूम में बसती है टेनिस की अलग दुनिया:कभी आई कॉन्टैक्ट से बचते हैं, तो कभी साथ में हार का गम बांटते हैं प्रतिद्वंद्वी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment