Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पतारा में 80 लाख की बारातशाला का शुभारंभ:विधायक सरोज कुरील ने किया लोकार्पण, गांवों को मिलेगा फायदा

    9 hours ago

    2

    0

    घाटमपुर विधानसभा क्षेत्र के पतारा कस्बे में सोमवार शाम एक अहम जनसुविधा की शुरुआत हुई। क्षेत्रीय विधायक सरोज कुरील ने करीब 80 लाख रुपये की लागत से बनी नई बारातशाला का विधिवत पूजन-अर्चन कर फीता काटकर शुभारंभ किया। उद्घाटन के बाद उन्होंने बारातशाला को ग्राम प्रधान को औपचारिक रूप से सौंप दिया। इस मौके पर विधायक सरोज कुरील ने कहा कि यह बारातशाला पतारा ही नहीं, बल्कि आसपास के गांवों के लोगों के लिए भी काफी उपयोगी साबित होगी। अब विवाह, सामाजिक कार्यक्रम, पारिवारिक आयोजन, बैठकें और अन्य सामुदायिक कार्यक्रमों के लिए लोगों को एक व्यवस्थित और सुलभ स्थान मिल सकेगा। इससे निजी स्थानों पर होने वाला अतिरिक्त खर्च भी बचेगा और सामुदायिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। समाज कल्याण विभाग ने कराया निर्माण विधायक ने बताया कि बारातशाला का निर्माण समाज कल्याण विभाग द्वारा कराया गया है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जरूरत को देखते हुए उन्होंने कई बार समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण को पत्र लिखकर इसकी मांग की थी। मांग पूरी होने और निर्माण कार्य पूरा होने पर उन्होंने मंत्री का आभार जताया। ग्राम पंचायत संभालेगी संचालन और देखरेख उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान विधायक ने स्पष्ट किया कि बारातशाला के संचालन, रखरखाव और साफ-सफाई की जिम्मेदारी ग्राम पंचायत पतारा की होगी। पंचायत इस व्यवस्था को सुचारू बनाए रखेगी, ताकि लोगों को लंबे समय तक इसका लाभ मिलता रहे। बारातशाला तक बनेगी इंटरलॉकिंग सड़क विधायक ने क्षेत्रवासियों को एक और सौगात देते हुए बताया कि मुख्य सड़क से बारातशाला तक करीब 600 मीटर लंबी इंटरलॉकिंग सड़क का निर्माण कराया जाएगा। साथ ही जल निकासी के लिए दोनों ओर नालियां भी बनाई जाएंगी। इस कार्य पर करीब 20 लाख रुपये खर्च होने का अनुमान है। उन्होंने कहा कि इन विकास कार्यों के पूरा होने से बारातशाला तक पहुंच आसान होगी और बरसात के मौसम में भी लोगों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रतापगढ़ में पेड़ से टकराई बाइक, युवक की मौत:दो गंभीर घायल, तीनों कालिकन धाम दर्शन के लिए जा रहे थे
    Next Article
    गोरखपुर-पुणे स्पेशल ट्रेन 15 मई से चलेगी:कानपुर में गर्मी से यात्रियों को मिलेगी राहत, 30 ट्रेनों के रूट बदले गए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment