Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पत्नी से मिला तलाक, पति ने की 9KM दंडवत यात्रा:बस्ती में निर्जला व्रत रखकर मंदिर में की विधिवत पूजा, बोला- देवी मां ने मन्नत पूरी की

    4 hours ago

    1

    0

    बस्ती में पत्नी से तलाक मिलने की खुशी में एक युवक ने 9 किमी की दंडवत यात्रा की। निर्जला व्रत रखते हुए 12 घंटे में यात्रा पूरी कर मंदिर पहुंचा। पूरे रास्ते 'जय श्री राम' के नारे लगाए। मंदिर पहुंचकर माथा टेका, नारियल फोड़ा और विधि-विधान से पूजा की। युवक ने बताया- उसने पत्नी से छुटकारा पाने के लिए भगवान से मन्नत मांगी थी। कसम खाई थी कि तलाक मिलने के बाद मंदिर तक दंडवत यात्रा करूंगा। यात्रा के लिए ADM से बकायदा लिखित अनुमति भी ली। युवक की शादी 4 साल पहले हुई थी। एक साल पहले ही तलाक हो चुका है। पर छुट्‌टी न मिल पाने के कारण वह मन्नत नहीं पूरा कर पा रहा था। अब उसने छुट्‌टी मिलने के बाद दंडवत यात्रा पूरी की। घटना जिला मुख्यालय से करीब 35 किलोमीटर दूर सोनहा थाना क्षेत्र में 27 मार्च की है, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर सामने आया है। देखिए दंडवत यात्रा से जुड़ी तस्वीरें… अब पूरा मामला विस्तार से पढ़िए... सोनहा थाना क्षेत्र के ग्राम सभा नरखोरिया टोला मईनिहवां निवासी जोगेश की शादी वर्ष 2022 में सोनाली थाना क्षेत्र निवासी पूजा से हुई थी। घर में मां-बाप, बहन और एक भाई रहता है। जोगेश दिल्ली में पीओपी का काम करता है। पिता जगदीश किसान हैं। बहन और भाई अविवाहित हैं। शादी के कुछ समय बाद ही जोगेश और उनकी पत्नी में विवाद शुरू हो गया। यह विवाद दो साल तक चलता रहा, जिससे घरवाले भी काफी परेशान रहते थे। इसी बीच परेशान जोगेश ने भानपुर स्थित मां बैड़ा समय माता मंदिर में पत्नी से छुटकारे के लिए मन्नत मांगी थी। जनवरी 2025 में पति-पत्नी का तलाक हो गया था। पर छुट्टी न मिल पाने के कारण जोगेश अपनी मन्नत पूरी नहीं कर पा रहा था। जोगेश ने प्रशासन से अनुमति लेने के लिए 26 मार्च को भानपुर उपजिलाधिकारी हिमांशु कुमार के यहां आवेदन किया। उपजिलाधिकारी ने उसी दिन आवेदन को संबंधित थाने भेज दिया, जिसके बाद 27 मार्च को उसे यात्रा की अनुमति मिल गई। सुबह 6 से शाम 6 बजे तक चली यात्रा जोगेश और उसके पूरे परिवार ने 27 मार्च को निर्जला व्रत रखा। सुबह 6 बजे से जोगेश ने अपने घर से दंडवत यात्रा शुरू की। इस दौरान उसके माता-पिता, बहन, ग्रामीण और दोस्त भी साथ रहे। पुलिस का एक कांस्टेबल भी मौजूद था। दंडवत यात्रा के दौरान परिवार ने रास्ते भर “जय श्रीराम” और “जय बैड़ा समय माता” के जयकारे लगाए। 12 घंटे में करीब 9 किलोमीटर का सफर तय करने के बाद शाम करीब 6 बजे जोगेश भानपुर स्थित मां बैड़ा समय माता मंदिर पहुंचा। मंदिर पहुंचने के बाद जोगेश ने देवी मां को नारियल चढ़ाया, प्रसाद अर्पित किया और व्रत तोड़ा। माथा टेक कर तलाक दिलाने के लिए धन्यवाद कहा। इसके बाद परिवार समेत विधि-विधान से पूजा की। कहा- देवी मां के आर्शिवाद से मिला छुटकारा जोगेश ने बताया- मेरी शादी हुई थी, लेकिन पत्नी मुझे काफी परेशान करती थी। इसलिए मैंने तलाक का केस फाइल किया था। मन्नत मांगी थी कि पत्नी से छुटकारा मिलने के बाद दंडवत यात्रा करूंगा। अब मन्नत पूरी हो गई है और मैंने बिना अन्न-जल ग्रहण किए यह यात्रा पूरी की। सब देवी मां के आर्शिवाद से हुआ। 'माता के दरबार में पूरी होती हैं मनोकामनाएं' श्री बैड़ा माता मंदिर बस्ती के सोनहा थाना क्षेत्र में स्थित है। पंडित पंकज कुमार ने बताया कि इस मंदिर की काफी मान्यता है। यहां दूर-दूर से श्रद्धालु अपनी मनोकामनाएं लेकर आते हैं। मान्यता है कि जो भी सच्चे मन से माता के दरबार में आता है, उसकी हर इच्छा पूरी होती है। ------------------------ ये खबर भी पढ़ें… पहले DJ पर डांस...फिर देवर-भाभी ने लगाई फांसी: मैनपुरी में घर से करीब 400 मीटर दूर पेड़ से लटके मिले शव, परिजन बोले- प्रेम प्रसंग था मैनपुरी में भाभी और देवर ने एक ही फंदे पर लटक कर जान दे दी। मौत से कुछ घंटे पहले दोनों ने गांव के फंक्शन में एक साथ DJ पर जमकर डांस किया। इसके बाद दोनों घर के लिए निकले और लापता हो गए। कुछ घंटे बाद उनकी लाश पड़े पर लटकी मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पेड़ से उतारकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। लोगों का कहना है कि दोनों के बीच अफेयर था। घटना शुक्रवार देर रात की एलाऊ थाना क्षेत्र की है। पढ़िए पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    चंद्रशेखर आजाद की लखीमपुर खीरी में महारैली आज:आजाद समाज पार्टी और भीम आर्मी ने की तैयारियां पूरी
    Next Article
    मथुरा से सपा कार्यकर्ताओं का काफिला दादरी रवाना:अखिलेश यादव की पीडीए समानता रैली में होंगे शामिल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment