Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मथुरा से सपा कार्यकर्ताओं का काफिला दादरी रवाना:अखिलेश यादव की पीडीए समानता रैली में होंगे शामिल

    2 hours ago

    1

    0

    समाजवादी पार्टी की महानगर अध्यक्ष ऋतु गोयल रविवार को दर्जनों कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ दादरी के लिए रवाना हुईं। यह काफिला पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) समानता रैली में शामिल होने जा रहा है। मथुरा से दादरी के लिए निकला यह काफिला पार्टी के शक्ति प्रदर्शन के रूप में देखा जा रहा है। आरके पुरम कॉलोनी से काफिले के रवाना होते ही पूरे क्षेत्र में सियासी उत्साह देखने को मिला। कार्यकर्ताओं ने "समाजवादी पार्टी जिंदाबाद" और "युवाओं के दिलों की धड़कन अखिलेश यादव जिंदाबाद" जैसे नारे लगाए। बड़ी संख्या में युवाओं की भागीदारी ने इस कूच को और अधिक जोशपूर्ण बना दिया। मीडिया से बातचीत में ऋतु गोयल ने बताया कि यह रैली केवल एक राजनीतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि सामाजिक न्याय और समानता का संदेश देने का मंच है। उन्होंने कहा कि मथुरा से हजारों कार्यकर्ता दादरी पहुंचकर राष्ट्रीय नेतृत्व के प्रति अपना समर्थन जताएंगे। गोयल ने 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर कहा कि यह कूच बदलाव का संकेत है और मथुरा की जनता समाजवादी पार्टी के साथ खड़ी नजर आ रही है। उन्होंने मथुरा वासियों से पार्टी का सहयोग करने की अपील की, ताकि आने वाले समय में क्षेत्र का विकास और मजबूत हो सके। इस अवसर पर प्रदेश महासचिव डॉ. राजन रिजवी, पिछड़ा वर्ग के महानगर अध्यक्ष देवकीनंदन कश्यप, यूथ ब्रिगेड के महानगर महासचिव राज पाण्डेय, महानगर सचिव प्रीति, अनुसूचित जाति के महानगर अध्यक्ष मनीष आजाद, अनिल निषाद, जय शर्मा, विकास और राजेश यादव सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। दादरी में होने वाली यह रैली आगामी चुनावी रणनीति के लिहाज से महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पत्नी से मिला तलाक, पति ने की 9KM दंडवत यात्रा:बस्ती में निर्जला व्रत रखकर मंदिर में की विधिवत पूजा, बोला- देवी मां ने मन्नत पूरी की
    Next Article
    विधायक बाबूलाल बोले- 2027 में 100% चुनाव लड़ूंगा:फतेहपुर सीकरी में पानी की समस्या दूर करेंगे, जनता मेरे काम की गवाह

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment