Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पत्नी ने पति पर हमला कर किया आत्महत्या का प्रयास:हरदोई में फोन पर सवाल पूछने से नाराज थी, अस्पताल में भर्ती

    7 hours ago

    2

    0

    हरदोई के बघौली थाना क्षेत्र के बड़ी अहेरी गांव में एक पत्नी ने पति पर लोहे के फ्रेम से हमला किया और बाद में आत्महत्या का प्रयास किया। यह घटना बुधवार सुबह इस्लामुद्दीन और उनकी पत्नी मैनाज के बीच हुई। इस्लामुद्दीन ने मैनाज से फोन पर बात करने को लेकर सवाल किया था, जिससे मैनाज नाराज हो गईं। इसके बाद दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। कहासुनी के दौरान मैनाज ने गैस चूल्हे का लोहे का फ्रेम इस्लामुद्दीन के माथे पर मार दिया, जिससे वह घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को समझाया। हालांकि, मैनाज बिना कुछ बताए घर से चली गईं। जब मैनाज वापस नहीं लौटीं, तो इस्लामुद्दीन उन्हें ढूंढते हुए खेत की ओर गए। गांव के बाहर एक बबूल के पेड़ पर उन्होंने मैनाज को फंदा लगाने की कोशिश करते देखा। इस्लामुद्दीन ने तुरंत मैनाज को फंदे से नीचे उतारा। पुलिस की गाड़ी से मैनाज को अहिरोरी सीएचसी ले जाया गया, जहां से चिकित्सकों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मैनाज को मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कर लिया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    वरुणा नदी में दोस्त ने छात्र को डुबोकर मार डाला:कंधे पर बैठाकर बीच धारा में ले गया, पत्थर बांधकर कपड़े फेंके; दरोगा से धक्का-मुक्की
    Next Article
    सिद्धार्थनगर में चाकूबाजी का मुख्य आरोपी गिरफ्तार:घटना में प्रयुक्त चाकू भी बरामद, युवक को भेजा जेल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment