Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पत्नी ने बच्चों के साथ मिलकर पति को मार डाला:गोरखपुर में शराब के नशे में आधी रात को घर में हुआ विवाद, मची चीख पुकार

    3 hours ago

    2

    0

    गोरखपुर में पत्नी ने बच्चों के साथ मिलकर पति की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस पत्नी और एक बेटे को पकड़कर पूछताछ कर रही है। वहीं, दूसरा घटना के बाद भाग गया। महिला का कहना है- मेरा पति रोज शराब पीकर घर आता था। इसके बाद वह घर में सभी से गाली-गलौज करता था। मंगलवार की रात में पति शराब पीकर घर आया था। इसके बाद उसने मुझसे गाली-गलौज शुरू कर दी। महिला ने कहा- पति मुझे मारने लगा। बेटों ने इसका विरोध किया तो उनको गालियां देने लगा। विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में हमने डंडे से उसकी पिटाई कर दी और पिटाई से उसकी मौत हो गई। पूरा मामला रामगढ़ताल थाना क्षेत्र स्थित काशीराम आवास का है। अब जानें पूरा मामला काशीराम आवास के रहने वाला रमेश बेलदार मजदूरी करता था। मंगलवार देर रात करीब 12:30 बजे रमेश बेलदार शराब के नशे में घर आया। घर पर किसी बात को लेकर विवाद हुआ और पत्नी से उलझ गया। पति की आदतों से परेशान होकर पत्नी और बच्चों ने पीट कर हत्या कर दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मृतक की पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। घटना के बाद से मृतक के दोनों बेटे घर से फरार हो गए थे, एक बेटे को बुधवार की सुबह पुलिस ने पकड़ लिया और दूसरे की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। एसपी सिटी निमिष पाटील ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पाकिस्तानी जासूस के पिता बोले- उसने देश से गद्दारी की:परिवार का उससे संबंध नहीं, उसे सजा मिले; राजस्थान की इंटेलीजेंस ने पकड़ा
    Next Article
    वाराणसी में अभिनेता संजय मिश्रा का सादा अंदाज़:गलियों और घाटों में घुलते-मिलते दिखे,दुकान पर खड़े होकर बनाया सैंडविच

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment