Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पटना जा रही इंडिगो फ्लाइट खराब मौसम में डगमगाई:राजीव रूडी ने लखनऊ में कराई सुरक्षित लैंडिंग, बोले- अब आप ताली बजा सकते हैं

    1 hour ago

    1

    0

    दिल्ली से पटना जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E-6497 गुरुवार को खराब मौसम के बीच टर्बुलेंस का शिकार हो गई। विमान में सवार यात्रियों में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि, फ्लाइट की कमान संभाल रहे पूर्व केंद्रीय मंत्री और पायलट राजीव प्रताप रूडी ने सूझबूझ दिखाई। उन्होंने विमान को लखनऊ डायवर्ट किया और सुरक्षित लैंडिंग कराई। विमान के सुरक्षित उतरने के बाद यात्रियों ने राहत की सांस ली। यहां पूर्व सांसद राजीव प्रताप रूडी ने यात्रियों से कहा- अब आप ताली बजा सकते हैं। आप सुरक्षित लैंड कर चुके हैं। खराब मौसम के बीच हिचकोले खाने लगा विमान जानकारी के मुताबिक इंडिगो की फ्लाइट 6E6497 दिल्ली से पटना के लिए रवाना हुई थी। उड़ान के दौरान मौसम अचानक खराब हो गया और विमान तेज टर्बुलेंस में फंस गया। विमान के जोरदार हिचकोले खाने से यात्रियों में डर का माहौल बन गया। कई यात्री घबरा गए और केबिन में कुछ देर तनाव की स्थिति रही। लखनऊ एयरपोर्ट पर कराई गई सुरक्षित लैंडिंग स्थिति को देखते हुए कैप्टन राजीव प्रताप रूडी ने विमान को पटना ले जाने के बजाय लखनऊ डायवर्ट करने का फैसला लिया। इसके बाद विमान को सुरक्षित तरीके से लखनऊ एयरपोर्ट पर उतारा गया। सुरक्षित लैंडिंग होते ही यात्रियों ने राहत महसूस की और क्रू मेंबर्स का आभार जताया। “अब आप ताली बजा सकते हैं” लैंडिंग के बाद कैप्टन रूडी ने यात्रियों से मुस्कुराते हुए कहा, “अब आप ताली बजा सकते हैं।” इसके बाद विमान में मौजूद यात्रियों ने तालियां बजाकर उनका अभिवादन किया। इस दौरान कई यात्रियों ने उनकी सूझबूझ और शांत तरीके से स्थिति संभालने की सराहना की।
    Click here to Read more
    Prev Article
    BJP नेता क्रूज से गंगा में गिरे, डूबकर मौत:सेल्फी लेते समय पैर फिसला, 7 घंटे बाद डेडबॉडी मिली; ग्रेटर नोएडा से काशी आए थे
    Next Article
    प्रयागराज में प्रेमी ने नाबालिग प्रेमिका को मार डाला:प्रेमी ने बरामद कराई नहर के पास जंगल में लड़की की सड़ी गली लाश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment