Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पैतृक संपत्ति के विवाद में चचेरे भाइयों में मारपीट:अम्बेडकरनगर में मकान पर जबरन कब्जे का आरोप, तीन पर एफआईआर दर्ज

    3 hours ago

    1

    0

    अंबेडकरनगर के हंसवर थाना क्षेत्र में पैतृक मकान पर कब्जे को लेकर चचेरे भाइयों में मारपीट हुई। इस मामले में तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। नारायणपुर प्रीतमपुर निवासी अब्दुल्लाह खान पुत्र अब्दुल सलाम ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि सोमवार सुबह उनके चचेरे भाई मोहम्मद आमिर, मोहम्मद आसिम और मोहम्मद कासिम पुत्र अब्दुल कैयूम अविभाजित पैतृक मकान पर जबरन कब्जा करने का प्रयास कर रहे थे। अब्दुल्लाह खान के अनुसार, जब उन्होंने इसका विरोध किया, तो आरोपियों ने उन्हें गाली-गलौज करते हुए लात-घूंसों से पीटा। थाना प्रभारी अभिनेष कुमार ने बताया कि अब्दुल्लाह खान की तहरीर के आधार पर तीनों आरोपियों मोहम्मद आमिर, मोहम्मद आसिम और मोहम्मद कासिम के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 115(2), 352 और 351(3) के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है। पुलिस मामले में आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कुशीनगर बुद्धिस्ट कॉन्क्लेव के दूसरे दिन धार्मिक अनुष्ठान:टूरिज्म-इनवेस्टमेंट पर मंथन, आज सांस्कृतिक संध्या में सजेगा मंच
    Next Article
    गोरखपुर में ट्रैक्टर से कुचलकर मासूम की मौत:मालिक-चालक पर केस दर्ज, 6 महीने पहले पिता की करंट लगने से गई थी जान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment