Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पिता-पुत्र हत्याकांड की संभल एसपी ने देखी रिपोर्ट:1 लाख के इनामी की गिरफ्तारी को 8 टीमें लगाईं, दो आरोपी जेल में

    3 hours ago

    1

    0

    संभल के पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार बिश्नोई ने शादी के बाद कार्यभार संभालते ही पिता-पुत्र हत्याकांड का संज्ञान लिया है। उन्होंने इस मामले के एक लाख रुपये के इनामी मास्टरमाइंड के फरार भाई को जल्द गिरफ्तार करने के निर्देश दिए हैं। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए 8 टीमें बनाई गई हैं। पुलिस इस घटना में मास्टरमाइंड समेत दो आरोपियों को जेल भेज चुकी है। गुरुवार को पुलिस अधीक्षक बिश्नोई ने बहजोई स्थित अपने कार्यालय में जनसुनवाई की। इसके बाद उन्होंने पुलिस लाइन बहजोई में अधीनस्थों के साथ बैठक कर पिछले 20 दिनों की घटनाओं की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने तहसील गुन्नौर के थाना धनारी क्षेत्र के गांव भिरावटी में हुए पिता-पुत्र हत्याकांड के फरार आरोपी की गिरफ्तारी की प्रगति पर विशेष जानकारी ली। एसपी ने बताया कि इस मामले में दो आरोपी, अरविंद पुत्र जोगिंदर (निवासी रझेड़ा सलेमपुर, थाना कैलादेवी) और मनोज (निवासी बदायूं), मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर जेल भेजे जा चुके हैं। हालांकि, घटना का मास्टरमाइंड और अरविंद का सगा भाई अभी भी फरार है, जिस पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित है। उन्होंने यह भी बताया कि वारदात में इस्तेमाल पिकअप लोडर गाड़ी अभी तक बरामद नहीं हुई है। फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छह नियमित टीमों के अलावा एसओजी और सर्विलांस टीमें सूचना के आधार पर लगातार दबिश दे रही हैं। पिता-पुत्र नरेश यादव (पुत्र दिसंबर यादव) और उनके बेटे भीमसेन यादव संभल जनपद की तहसील गुन्नौर के थाना धनारी क्षेत्र के गांव भिरावटी के निवासी थे। तीन आरोपियों ने मेरठ से 'लेवल' लाने के बहाने उनकी पिकअप लोडर गाड़ी बुक की थी। 02 अप्रैल को थाना कैलादेवी क्षेत्र के गांव सौंधन की साप्ताहिक बाजार से मेरठ जाते समय उसी रात उनकी हत्या कर दी गई थी। 6 अप्रैल को एसपी कार्यालय बहजोई पर धरना प्रदर्शन के बाद 7 अप्रैल को जनपद शामली के जंगल से दोनों के शव बरामद हुए थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पति को मुकदमे में फंसाने के लिए पत्नी को मारी-गोली:एटा में दूसरे पति ने रची साजिश, आरोपी गिरफ्तार
    Next Article
    रामपुर में स्कॉर्पियो पर फायरिंग मामले में दो गिरफ्तार:3 दिन पुरानी घटना का एक आरोपी फरार, तलाश जारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment