Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पति-पत्नी का एक ही चिता पर हुआ अंतिम संस्कार:शाहजहांपुर में सड़क हादसे में परिवार खत्म, बेटी बोली- मम्मी आकर फ्रीज खरीदने वाली थीं

    2 hours ago

    2

    0

    शाहजहांपुर में गुरुवार को हुए एक सड़क हादसे में पति-पत्नी और उनके दो बच्चों की मौत हो गई। पुवायां थाना क्षेत्र में बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार निगोही के रामनगर बगिया निवासी अरुण, उनकी पत्नी सीमा, बेटा नैतिक और बेटी दीक्षा ने दम तोड़ दिया। परिवार में 12 वर्षीय बेटी प्रयांशी अकेली बची है। शुक्रवार को पति पत्नी का एक चिता पर अंतिम संस्कार किया गया। वही दोनो बच्चों के शवों को दफनाया गया। हादसे के बाद प्रयांशी का रो-रोकर बुरा हाल है। उसने अपने माता-पिता और भाई-बहन को खो दिया है। बेटी बोली- मां कहकर गई थी दो दिन में वापस आ जाऊंगी प्रयांशी ने बताया कि उसकी मां घर आकर फ्रिज खरीदने वाली थीं। उसने कहा- मां ने कहा था कि बेटा परेशान न होना, दो दिन में वापस आ जाएंगे। प्रयांशी के पिता दो कट्टे गेहूं बेचकर शादी में गए थे। प्रयांशी को पहले बताया गया था कि उसके माता-पिता और भाई-बहन को बोतलें चढ़ाई जा रही हैं और वे ठीक हैं। हालांकि, गुरुवार दोपहर करीब 3 बजे उसने फेसबुक पर अपने परिवार के दुर्घटना संबंधी वीडियो और तस्वीरें देखीं, जिसके बाद उसे सच्चाई का पता चला और वह फूट-फूटकर रोने लगी। परिजनों ने विधायक से कहा- बहू के जेवर नहीं मिले परिजनों ने भाजपा विधायक से मुलाकात कर बताया कि बहू (सीमा) के कोई भी जेवर नहीं मिले हैं। विधायक ने इंस्पेक्टर को इस संबंध में जांच के निर्देश दिए हैं। उन्होंने परिवार को प्रयांशी की पढ़ाई से लेकर शादी तक की व्यवस्था कराने का आश्वासन भी दिया है। शुक्रवार को भाजपा विधायक सलोना कुशवाहा ने परिवार से मुलाकात की। उन्होंने परिवार को आश्वासन दिया कि हर संभव मदद की जाएगी। परिजनों ने कहा कि सीमा शादी से लौट रही थी। वह जेवर पहने थी। लेकिन उसके पास एक भी जेवर नही मिला। विधायक ने फौरन इंस्पेक्टर से बात की। इंस्पेक्टर ने कहा कि हादसे के बाद जब वह मौके पर गए थे पहले से काफी लोग थे । उनको जेवर नही मिले। परिजनों ने विधायक से कहा कि शव जब पोस्टमार्टम हाउस पर गया तो वहां पर भी जेवर नही मिला। विधायक ने इंस्पेक्टर से कहा कि हादसे की पहली सूचना देने वाले से जानकारी करिए।वहीं उन्होंने एसडीएम से फोन लगाकर कहा कि पूरा परिवार खत्म हो गया। एक बेटी बची है। उसकी पढ़ाई लिखाई से लेकर उसकी शादी तक कि व्यवस्था सरकार की तरफ से कराना है। इसके लिए आप तैयारी शुरू कर दीजिए। जहां पर दिक्कत आए मुझे बताना।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रयागराज में आंधी-बारिश के बाद निकली तेज धूप:फिर बदलेगा मौसम, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी
    Next Article
    ‘राजा शिवाजी’ से सामने आया सलमान का लुक:मूंछ और भगवा पगड़ी में नजर आए, फिल्म में जिवा महाले के किरदार में दिखे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment