Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पिता ने 10 रुपये लेकर गर्रा नदी में लगाई:हरदोई में बेटा बचाने को कूदा, राहगीर ने दोनों को बचाया; मेडिकल कॉलेज रेफर

    2 hours ago

    1

    0

    हरदोई के पाली कस्बे में सोमवार को गर्रा नदी पुल पर उस समय हड़कंप मच गया, जब एक व्यक्ति ने अचानक नदी में छलांग लगा दी। पिता को नदी में कूदता देख बेटे ने भी उन्हें बचाने के लिए पानी में छलांग लगा दी। मौके से गुजर रहे एक राहगीर ने साहस दिखाते हुए नदी में कूदकर पिता-पुत्र दोनों की जान बचा ली। जानकारी के अनुसार, पैंतापुर निवासी 53 वर्षीय चंद्रेश खेती-किसानी करते हैं। वह रविवार को अपनी भांजी की शादी में शामिल होने गए थे। सोमवार को उनका बेटा सूरज उन्हें बाइक से वापस गांव लेकर लौट रहा था। बेटे सूरज ने बताया कि गर्रा नदी के पुल पर पहुंचने के बाद पिता चंद्रेश ने अचानक बाइक रोकने को कहा। इसके बाद उन्होंने सूरज से 10 रुपये लिए और नदी में डालने की बात कहकर पुल के किनारे चले गए। सूरज बाइक पर ही बैठा रहा। इसी दौरान चंद्रेश ने अचानक नदी में छलांग लगा दी। पिता को नदी में गिरता देख सूरज घबरा गया और वह भी उन्हें बचाने के लिए नदी में कूद गया। इसी दौरान नगर के मोहल्ला पटियानींव निवासी प्रमोद वहां से गुजर रहे थे। उन्होंने स्थिति को समझते हुए बिना समय गंवाए नदी में छलांग लगा दी। प्रमोद ने पहले बेटे को संभाला और फिर चंद्रेश को पकड़कर किसी तरह दोनों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। पिता-पुत्र दोनों को तत्काल नजदीकी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चंद्रेश की हालत को देखते हुए उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। थानाध्यक्ष सोमपाल गंगवार ने बताया कि उन्हें मामले की जानकारी मिली है। व्यक्ति द्वारा नदी में कूदने के कारणों की जांच की जा रही है। उन्होंने पुष्टि की कि फिलहाल दोनों सुरक्षित हैं और आगे की आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फिरोजाबाद में ब्रेकर पर उछली बाइक, महिला की मौत:शादी में जा रहे पति-पत्नी और बच्चों के साथ हादसा, एक बच्चा घायल
    Next Article
    हरदोई के चंपतपुरवा में नकाबपोश चोरों ने की चोरी:किसान परिवार खेत गया था, 8 लाख के जेवर पार, पुलिस जांच में जुटी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment