Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हरदोई के चंपतपुरवा में नकाबपोश चोरों ने की चोरी:किसान परिवार खेत गया था, 8 लाख के जेवर पार, पुलिस जांच में जुटी

    2 hours ago

    1

    0

    हरदोई जिले के हरियावां थाना क्षेत्र के चंपतपुरवा गांव में एक किसान के घर से लाखों रुपये के जेवर चोरी हो गए। चोरों ने किसान परिवार के खेत में गेहूं की मड़ाई के लिए जाने का फायदा उठाया। उन्होंने मकान के पीछे नकाब लगाकर घर में प्रवेश किया और बक्से में रखे करीब आठ लाख रुपये के आभूषण चुरा लिए। चंपतपुरवा निवासी राम सिंह ने बताया कि रात लगभग दस बजे वे अपने परिजनों के साथ खेत में गेहूं की मड़ाई करने गए थे। उस समय उनके बीमार पिता मंगा मकान के बाहर सो रहे थे, जबकि पत्नी गायत्री और मां पुष्पकली घर के अंदर थीं। इसी दौरान चोरों ने गांव के प्राइमरी विद्यालय की दिशा से मकान के पीछे पहुंचकर दीवार में नकाब लगाई और घर में घुस गए। चोरों ने कमरे में रखे बक्से को निशाना बनाया और उसमें रखे सोने-चांदी के जेवर निकाल लिए। पीड़ित राम सिंह के अनुसार, चोर एक जोड़ी सोने के झाला, पांच सोने की माला, एक अंगूठी, सोने की बेसर तथा चांदी के कई आभूषण ले गए। उन्होंने दावा किया कि चोरी हुए इन आभूषणों की कुल कीमत लगभग आठ लाख रुपये है। घटना का पता मध्य रात्रि करीब 2 बजे चला, जब राम सिंह की पत्नी गायत्री की नींद खुली। उन्होंने कमरे का दरवाजा खुला देखा तो उन्हें शक हुआ। अंदर जाकर देखने पर बक्सा खुला पड़ा था और सभी जेवर गायब थे। इसके बाद परिवार के अन्य सदस्यों को जगाया गया और ग्रामीणों को सूचना दी गई। घटना की जानकारी तत्काल यूपी-112 पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ भी की है। थानाध्यक्ष वीर बहादुर सिंह ने बताया कि चोरी की घटना संज्ञान में है। पीड़ित की तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही घटना का खुलासा करने का प्रयास किया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पिता ने 10 रुपये लेकर गर्रा नदी में लगाई:हरदोई में बेटा बचाने को कूदा, राहगीर ने दोनों को बचाया; मेडिकल कॉलेज रेफर
    Next Article
    बारातियों से भरी कार XUV से टकराई:एक की मौत, 8 गंभीर घायल, अंबेडकरनगर में देर रात हुआ सड़क हादसा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment