Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पति के थप्पड़ मारने पर महिला ने किया सुसाइड:झांसी में 4 साल पहले शादी हुई थी, बकरी के रोटी फैलाने पर हुआ था झगड़ा

    9 hours ago

    1

    0

    झांसी में पति के थप्पड़ मारने से आहत एक महिला ने सुसाइड कर लिया। दरअसल, बकरी ने रोटी फैला दी थी। इस पर दोनों के बीच झगड़ा हो गया। विवाद बढ़ने पर पति ने दो थप्पड़ मार दिए। इसके बाद महिला ने जहर खा लिया। आनन फानन में उसे मेडिकल कॉलेज लाया गया। जहां इलाज के दौरान रविवार को उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पूरा मामला टहरौली थाना क्षेत्र के बारकोड गांव का है। 4 साल पहले हुई थी शादी मऊरानीपुर निवासी चंद्रवती (23) की शादी 15 जून 2022 को टहरौली के बारकोड गांव निवासी प्रमोद कुशवाहा से हुई थी। उनका दो साल का एक बेटा है। पति खेती किसानी करता है। पति प्रमोद ने बताया- 17 अप्रैल को रसोई में रोटी फैली डली थी। मां ने टोका तो पत्नी चंद्रवती जबाव देने लगी। दोनों के बीच वाद विवाद बढ़ता गया तो मैंने टोक दिया। तब पत्नी कहने लगी कि रोटी बकरी ने फैला दी। इसके बाद वो मुझे भी उल्टा सीधा बोलने लगी। तब गुस्से में मैंने उसे दो थप्पड़ मार दिए। गुस्से में पत्नी कमरे के अंदर चली गई और रोने लगी। फोन कर बताया कि जहर खा लिया पति ने आगे बताया- 18 अप्रैल को सुबह मैं खेत पर काम करने चला गया। थोड़ी देर बाद ही पत्नी का फोन आया कि जहर खा लिया। तब घर पहुंचा और तुरंत उसे मेडिकल कॉलेज लेकर आए। जहां इलाज के दाैरान रविवार सुबह पत्नी की मौत हो गई। सूचना पर मायके वाले भी आ गए। परिजनों ने कहा कि चंद्रवती गुस्सैल स्वभाव की थी। उसे जल्दी गुस्सा आ जाता था।
    Click here to Read more
    Prev Article
    घाटमपुर के रेउना में अनियंत्रित ई-रिक्शा बंबा में पलटा:गाय बचाने के प्रयास में हादसा, भांजे की शादी का सामान ले जा रहे थे सभी
    Next Article
    धुरंधर-2 ने पुष्पा-2 का रिकॉर्ड तोड़ा:तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग भारतीय फिल्म बनी, दुनियाभर में ₹1748.91 करोड़ कमाए; अब सिर्फ दंगल और बाहुबली-2 आगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment