Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पिता की तरह बेटे की भी पोखर में डूबकर मौत:बुलंदशहर के डबकौरा गांव में हुई घटना, मां की डांट से आहत होकर किशोर ने दी जान

    21 hours ago

    1

    0

    बुलंदशहर के जहांगीराबाद क्षेत्र के डबकौरा गांव में मंगलवार दोपहर एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां मां की डांट से आहत 15 वर्षीय किशोर ने गांव के पोखर में छलांग लगाकर जान दे दी। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड ने उसे बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना से गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। जानिए पूरा मामला… मंगलवार दोपहर करीब 3 बजे डबकौरा गांव में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब 15 वर्षीय नितिन ने अचानक गांव के पोखर में छलांग लगा दी। बताया जा रहा है कि नितिन का अपनी मां से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था, जिसके बाद वह मानसिक रूप से आहत हो गया और यह कदम उठा लिया। एक घंटे तक चला रेस्क्यू ऑपरेशन घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर जुट गए और पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पाकर जहांगीराबाद कोतवाली प्रभारी सुदेश कुमार पुलिस टीम के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। साथ ही फायर ब्रिगेड को भी बुलाया गया। फायर ब्रिगेड की टीम ने करीब एक घंटे तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया और किशोर को पोखर से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 3 साल पहले पिता की गई थी जान मृतक की पहचान गांव निवासी अनिल के पुत्र नितिन के रूप में हुई है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है और पूरे गांव में शोक का माहौल है। ग्रामीणों ने बताया कि यह परिवार पहले भी एक बड़ी त्रासदी झेल चुका है। करीब तीन साल पहले नितिन के पिता अनिल की भी इसी पोखर में डूबने से मौत हो गई थी। अब बेटे की मौत से परिवार पूरी तरह टूट गया है। कोतवाली प्रभारी सुदेश कुमार के अनुसार, प्रथम दृष्टया मामला पारिवारिक कहासुनी का लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सोनभद्र में दो युवकों की संदिग्ध हालत में मौत:गोरडीहा गांव में तनाव का माहौल, पुलिस हर एंगल से जांच में जुटी
    Next Article
    आगरा में वकील और एसआई में तकरार:अधिवक्ता बोला- अपनी ऐठन थाने तक रखियो, भैया कहते हुए बहुत सम्मान कर लिया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment