Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पति को बाथरूम में दफनानकर उसी पर नहाती रही पत्नी:आगरा में हत्या से पहले खीर में नींद की गोलियां मिलाकर खिलाई, शव को फर्श के नीचे दबाया

    4 hours ago

    1

    0

    पति की हत्या करने वाली रूबी से जुड़े चौंकाने वाले राज सामने आए हैं। पति के शव को जिस बाथरूम में दफन किया था, उस पर टाइल्स लगवाने के बाद रोजाना उसी पर नहाती रही। इससे परिवार को किसी तरह का शक नहीं हुआ। इस बीच वह लगातार पति के जाने का ड्रामा करती रही। पुलिस को पूछताछ में बताया-17 मई की रात को उसने पति सुरेंद्र को डेढ़ दर्जन से अधिक नींद की गोलियां खीर में मिलाकर खिलाई थीं। 18 मई की सुबह वह मृत मिला। इसके बाद उसने जेठ को फोन करके सास और बच्चों को घर से ले जाने के लिए कहा। गुमशुदगी दर्ज होने के बाद पति की तलाश में पुलिस के साथ सीसीटीवी फुटेज भी देखे और पति को याद कर रोई भी। दूसरी तरफ परिजनों को बताया-सुरेंद्र झगड़कर 5 हजार रुपये ले चला गया है। कह रहा था, 2-3 दिन में फोन करके बताऊंगा कि मैं कहां हूं। जेठ ने जब रूबी को भरोसा दिलाया कि रोने से कुछ नहीं होगा, सच बता दे। मैं तेरे साथ हूं...तुझे कुछ नहीं होने दूंगा। तब रूबी टूटी और बताया-मैंने पति को बाथरूम के फर्श के नीचे गाढ़ दिया है। उसने फांसी लगा ली थी, मैं डर गई थी, इसलिए मैंने उसकी लाश को छुपा दिया। मृतक सुरेंद्र शर्मा के भाई अनिल शर्मा ने हत्यारोपी पत्नी रूबी द्वारा गुमराह किए जाने का सिलसिलेवार खुलासा किया। उन्होंने बताया-रूबी के कहने पर ही वह 18 मई को सुरेंद्र की दोनों बेटियों और मां कमला को अपने घर ले गया था। जबकि रूबी 19 मई को उनके घर आई थी। यानि 18 और 19 मई के बीच में ही रूबी ने पति सुरेंद्र शर्मा की लाश को ठिकाने लगाया। 4 तस्वीरें देखिए… अब विस्तार से पढ़िए... आगरा के थाना सिकंदरा क्षेत्र अंतर्गत रेणुका धाम कॉलोनी निवासी सुरेंद्र शर्मा का कंकाल उनके घर के बाथरूम का फर्श के दबा मिला। सुरेंद्र शर्मा 18 मई 2026 से लापता थे। इस संबंध में अवधपुरी निवासी उनके भाई अनिल शर्मा ने 26 मई 2026 को सुरेंद्र शर्मा की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। इसके बाद पुलिस और परिजन सुरेंद्र की तलाश कर रहे थे। मगर, अनिल शर्मा की सूचना पर शुक्रवार सुबह रेणुका धाम पहुंची पुलिस ने सुरेंद्र का कंकाल उसके ही घर के बाथरूम का फर्श खोदकर निकाला। शव पूरी तरह से गल चुका था, सिर्फ हडि्डयां ही बची थीं। इस मामले में पुलिस ने सुरेंद्र की पत्नी रूबी को हिरासत में ले लिया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। सुरेंद्र-रूबी के दो बेटियां रिद्धी (13) और सिद्धी (9) हैं। मां कमला देवी भी उनके साथ ही रहती थीं। रूबी ने ये बुना ताना-बाना मृतक के भाई अनिल शर्मा ने बताया-सुरेंद्र और रूबी के बीच अनबन रहती थी लेकिन उनके संज्ञान में कोई बड़ी बात नहीं आई। उन्होंने बताया-18 मई सुबह 9-10 बजे रूबी का उनके पास फोन आया था। कह रही थी, घर में पुलिस का कोई केस बन गया है, आप मम्मी और दोनों बच्चों को यहां से जाओ। अनिल ने रूबी से बात भी पूछी लेकिन उसने कुछ बताया नहीं, बस तीनों को ले जाने के लिए कहा। साथ ही रूबी ने ये भी कहा कि घर मत आना, मैंने तीनों को पास की दुकान पर बैठा दिया है, वहीं से ले जाना। अनिल तीनों को लेकर अवधपुरी अपने घर पहुंचने वाले थे कि फिर से रूबी की उनके पास कॉल आई। तब उसने ये कहा-सुरेंद्र जबरदस्ती ताला खुलवा पैसे लेकर और लड़ाई करके चले गए हैं। 5 हजार रुपये ले गए हैं। ये कह गए हैं कि मैं 2-3 दिन में फोन करके बताऊंगा कि मैं कहा हूं। इसके बाद 19 मई की शाम को रूबी ने फिर से अपने जेठ अनिल शर्मा को फोन किया। कहा-यहां मेरा मन नहीं लग रहा, मुझे भी बच्चों के पास ले जाओ। 19 मई की रात को ही वे रूबी को भी अपने घर ले आए। रूबी और उसके दोनों बच्चे लगभग 7-8 दिन उसके घर पर रहे। जब तक कई तक सुरेंद्र का पता नहीं चला तो अनिल शर्मा तथा परिवार के अन्य सदस्य रूबी के पास पहुंचकर उससे पूछताछ करते रहे लेकिन वह गुमराह करती रही। जब कहीं कुछ पता नहीं चला तो 26 मई को अनिल शर्मा ने अपने भाई सुरेंद्र शर्मा की गुमशुदगी दर्ज कराई। कैसे खुला लाश का राज? अनिल शर्मा ने बताया-इसके बाद भी रूबी पूरे परिवार और पुलिस को गुमराह करती रही। पुलिस के साथ सीसीटीवी फुटेज देखे। उसको याद करके रोने भी लगती थी। अनिल शर्मा ने बताया-इस पर मुझे रूबी पर शक होने लगा। शुक्रवार सुबह वे रेणुका धाम कॉलोनी रूबी के पास पहुंचे। अनिल ने बताया-मैंने रूबी से कहा कि रोने से परेशानी दूर नहीं होगी। कोई बात है तो मुझे बता दो। तू फंस रही है तो मुझे बता दे...मैं तुझे बचा लूंगा...तेरे ऊपर आंच नहीं आने दूंगा। इस पर रूबी पिघल गई। जेठ पर भरोसा करते हुए उसने बाथरूम के फर्श के नीचे पति को दबाने का सच बता दिया। रूबी ने जेठ को बताया-मैंने पति को बाथरूम के फर्श के नीचे गाढ़ दिया है। उसने फांसी लगा ली थी, मैं डर गई थी, इसलिए मैंने उसकी लाश को छुपा दिया। अनिल शर्मा की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने कंकाल बरामद कर लिया। खुद ही फर्श के नीचे दबाया रूबी ने पति के शव को जिस बाथरूम के फर्श के नीचे दबाया, वह पहले से ही पक्का था। अनुमान लगाया जा रहा है कि 17 मई की रात या 18 मई की सुबह रूबी ने सुरेंद्र की हत्या कर दी। इसके बाद घर के ही अंदर के कमरे में शव को पड़े रहने दिया। बच्चे और सास को बाहर के कमरे में रखा। 18 मई की सुबह 9-10 बजे जेठ को फोन करके बुलाया और सास तथा दोनों बच्चों को उनके घर भेज दिया। अंदेशा है कि इसके बाद उसने बाथरूम का फर्श तोड़ा और गड्‌ढा कर शव को इसमें दबा दिया। इसके ऊपर मिट्‌टी तथा मलबा डाल दिया। 19 मई को वह भी जेठ के घर चली गई। 7-8 दिन जब लौटी तो उसने मिस्त्री बुलाकर बाथरूम के फर्श को पक्का करा दिया। कंकाल की होगी फोरेंसिक जांच शव पूरी तरह से गल गया था। इसलिए शुक्रवार को पोस्टमार्टम नहीं हो पाया। शनिवार को कंकाल की फोरेंसिक जांच होगी। इसके लिए 5 सदस्यीय टीम बनाई जाएगी। एसीपी हरीपर्वत अमीषा सिंह ने बताया- 26 मई को सुरेंद्र शर्मा की गुमशुदगी दर्ज की गई थी। इस आधार पर पुलिस ने जांच की तो ये पाया गया कि मृतक की पत्नी ने ही उसकी हत्या कर बाथरूम के फर्श के नीचे उसका शव दबा दिया। आरोपी महिला को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की जा रही है। आगरा में पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया:मिस्त्री बुलाकर टाइल्स लगवा दीं, 45 दिन तक लोगों से कहती रही पति लापता है --------------- यह खबर भी पढ़िए… आगरा में एक महिला ने अपने पति की हत्या की, फिर उसकी लाश घर के बाथरूम में ही दफना दी। किसी को इस बात का पता न चले, इसके लिए बाथरूम में लाश के ऊपर टाइल्स लगवा दीं। 45 दिन तक लोगों से कहती रही कि पति लापता है। शुक्रवार को जब पुलिस वेरिफिकेशन करने पहुंची, तो महिला घबरा गई और पूछताछ में उसने जुर्म कबूल कर लिया।पूरी खबर पढ़ें
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रेम संबंध में बाधक बने मासूम का अपहरण, हमला:अमरोहा में आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली
    Next Article
    धर्मांतरण के आरोपों पर मुजफ्फरनगर फुलत मदरसे में घंटों छानबीन:स्वामी यशवीर महाराज के दावों के बाद हरकत में आया प्रशासन, मदरसे में दस्तावेजों-गतिविधियों की जांच

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment