Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पेंशनर्स ने काली पट्टी बांधकर दिया धरना:वित्त मंत्रालय के नए कानून के विरोध में कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन

    11 hours ago

    1

    0

    सोनभद्र में सेवानिवृत्त प्राथमिक कल्याण परिषद के बैनर तले पेंशनर्स ने वित्त मंत्रालय द्वारा बनाए गए नवीन कानून के विरोध में एक दिवसीय धरना दिया। पेंशनर्स ने अपनी बांह पर काली पट्टी बांधकर कलेक्ट्रेट परिसर में काला दिवस मनाया और प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी कार्यालय प्रभारी को सौंपा। इस दौरान वक्ताओं ने केंद्र सरकार की पेंशनर विरोधी नीतियों का कड़ा विरोध किया। उत्तर प्रदेश सेवानिवृत्त प्राथमिक कल्याण परिषद के जिलाध्यक्ष बैजनाथ देव ने बताया कि पेंशनर्स ने अपने जीवन के 30-40 साल सरकार की सेवा और देश हित में काम किया है। सेवानिवृत्ति के बाद उन्हें जीवन यापन के लिए पेंशन दी जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार इस पेंशन को भी बंद कर उनके समक्ष भुखमरी की स्थिति पैदा करना चाहती है। देव ने सरकार की मंशा को पेंशनरों के खिलाफ बताया। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार उनके हितों पर कुठाराघात करेगी, तो वे चुप नहीं बैठेंगे और सरकार को उखाड़ फेंकने की दिशा में संकल्पित होंगे। इस धरने के दौरान संघर्ष समिति के अध्यक्ष रविंद्र नाथ द्विवेदी, अम्बिकानाथ, दीपनारायण, श्रीकांत मिश्रा, द्वारिका प्रसाद, सरजू प्रसाद, गुलाब प्रसाद, कृष्ण मुरारी लाल, जोखू प्रसाद, श्यामनारायण सिंह, दिनेश दत्त मिश्रा, चंद्रावती देवी, दुर्गावती देवी, शिवकुमारी देवी सहित बड़ी संख्या में पेंशनर्स मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर पहुंचे सीएम योगी:MMMUT के साइबर लैब का करेंगे उद्घाटन, AI और फॉरेंसिक लैब की मिलेगी सौगात
    Next Article
    NSS शिविर में युवाओं ने लिया समाज सेवा का संकल्प:अटल बिहारी वाजपेयी नगर निगम डिग्री कॉलेज का 7 दिवसीय विशेष कार्यक्रम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment