Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    NSS शिविर में युवाओं ने लिया समाज सेवा का संकल्प:अटल बिहारी वाजपेयी नगर निगम डिग्री कॉलेज का 7 दिवसीय विशेष कार्यक्रम

    13 hours ago

    1

    0

    लखनऊ इस्माइलगंज स्थित श्री नर्मदेश्वर शिव मंदिर परिसर में अटल बिहारी वाजपेयी नगर निगम डिग्री कॉलेज की तीनों NSS इकाइयों के सात दिवसीय विशेष शिविर की शुरुआत हुई। उद्घाटन सत्र में युवाओं को समाज सेवा और कड़े परिश्रम का संकल्प दिलाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नेहरू युवा केंद्र के जिला युवा अधिकारी विकास सिंह ने छात्रों में जोश भरते हुए कहा कि सतत साधना और परिश्रम ही सफलता की कुंजी है। मेहनत से न केवल लक्ष्य हासिल होते हैं, बल्कि व्यक्ति का आत्मबल भी मजबूत होता है। उन्होंने स्वयंसेवकों को समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझने के लिए प्रेरित किया। वंचितों की सेवा ही असली लक्ष्य कॉलेज के प्रिंसिपल सुभाष चंद्र पाण्डेय ने कहा कि युवाओं के कंधे पर ही देश का भविष्य है। NSS का असली मकसद असहायों को सहारा देना और अशिक्षितों को शिक्षा से जोड़ना है। उन्होंने युवाओं से सरकारी योजनाओं को गांव-गांव और घर-घर तक पहुँचाने की अपील की। पहले दिन सफाई और जागरूकता रैली उद्घाटन के बाद छात्र-छात्राओं ने पूरे मंदिर परिसर में सफाई अभियान चलाकर श्रमदान किया। इसके बाद आसपास के इलाकों में जागरूकता रैली निकाली गई। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि दुर्गेश त्रिपाठी ने पर्यावरण संरक्षण और भारत माता की सेवा को सर्वोपरि बताया।शिविर के दूसरे सत्र में कार्यक्रम अधिकारियों ने छात्रों को 'प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना' के तहत चल रहे फ्री कोर्सेज की जानकारी दी। इस दौरान कार्यक्रम अधिकारी उपेन्द्र कुमार, डॉ. सादिया और डॉ. आशा पाल सहित कॉलेज का स्टाफ और बड़ी संख्या में छात्र मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पेंशनर्स ने काली पट्टी बांधकर दिया धरना:वित्त मंत्रालय के नए कानून के विरोध में कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन
    Next Article
    बच्ची से दुष्कर्म-हत्या के विरोध में हाइवे जाम की कोशिश:बिधनू में सुहेलदेव आर्मी सड़क पर उतरी, आरोपियों के घर बुलडोजर चलाने की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment