Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पश्चिम यूपी में आज बादल-बूंदाबांदी का अलर्ट:3 दिन बाद फिर बिगड़ सकता है मौसम, लखीमपुर खीरी गर्म तो कानपुर ठंडा रहा

    2 hours ago

    1

    0

    पश्चिम यूपी के कई जिलों में आज हल्के बादल की आशंका है। साथ ही कहीं-कहीं हवा के साथ बूंदाबांदी हो सकती है। सुबह कुछ जिलों में धुंध छा सकती है जो सूरज निकलने के साथ ही छंट जाएगी। मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म होने के साथ ही मौसम अब साफ होगा। अगले 3 से 4 दिनों में तापमान 4-7°C तक बढ़ सकता है। पिछले 24 घंटे की बात करें तो कानपुर में सबसे कम न्यूनतम तापमान 13.7°C दर्ज किया गया। वहीं, अधिकतम तापमान 33°C के साथ लखीमपुर खीरी सबसे गर्म रहा। सहारनपुर में रविवार सुबह भीषण कोहरा छाया रहा। इसके चलते तीन गाड़ियां आपस में भिड़ गईं। हादसे में 5 लोगों को हल्की चोट आई। बताया जा रहा है कि एक पिकअप रॉन्ग साइड से जा रहा था। कोहरे के कारण कार चालक को दिखाई नहीं दिया और आमने-सामने टक्कर हो गई। इसके बाद पीछे से एक और कार टकरा गई। हादसा बिहारीगढ़ थाना क्षेत्र में हुआ। इधर, अयोध्या में भी कोहरा छाया रहा। यहां विजिबिलिटी 400 मीटर दर्ज की गई। गोरखपुर में सुबह बादल छाए रहे। लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल सिंह ने बताया- बहुत कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के असर से पश्चिम यूपी के कुछ जिलों में आज बादल छा सकते हैं। कहीं बूंदाबांदी हो सकती है तो कहीं सुबह धुंध छा सकती है। अब आने वाले दिनों में तापमान धीरे-धीरे बढ़ेगा। हालांकि, 26 मार्च से एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इसके बाद फिर से बारिश का दौर शुरू हो सकता है। मौसम बिगड़ सकता है। रविवार की तस्वीरें देखिए- 3 दिनों तक कैसा रहेगा मौसम सरकार बोली- फसल गिरी तो किसान बीमा क्लेम कर सकते हैं शुक्रवार और शनिवार को यूपी में आंधी के साथ बारिश हुई। कई जिलों में ओले पड़े। इससे फसलों को भारी नुकसान हुआ। बारिश से जिन किसानों की फसलों को नुकसान हुआ है, उनके लिए राहत की खबर है। सरकार के मुताबिक, कटाई के 14 दिनों के भीतर अगर फसल खराब होती है तो किसान प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत बीमा क्लेम कर सकते हैं। जिला प्रशासन प्राकृतिक आपदा से फसल नुकसान का सर्वे कर रिपोर्ट देगा, जिसके आधार पर यूपी सरकार मुआवजा देने का फैसला कर सकती है। आंधी से गेहूं, अरहर की फसल को नुकसान, कैसे करें बचाव कृषि विशेषज्ञों का कहना है कि बारिश और तेज हवा का असर रबी, जायद और बागवानी फसलों पर पड़ा है। इस समय अरहर, सरसों, चना, मटर, मूंग और मूंगफली में फलियां बन रही हैं और दाने भर रहे हैं। तेज हवा चलने से फलियां फट सकती हैं और दाने झड़ सकते हैं। गेहूं की फसल भी तेज हवा से गिर सकती है, जिससे पैदावार कम होने का खतरा है। सब्जियों में भिंडी, टमाटर, लौकी, खीरा, तरबूज, खरबूजा, बैंगन और मिर्च के फूल व छोटे फल गिर सकते हैं। किसानों को सलाह दी गई है कि जो फसल पक चुकी है, उसकी तुरंत कटाई कर लें और सुरक्षित जगह पर रखें। खेतों में पानी जमा न होने दें, इसके लिए जल निकास की सही व्यवस्था करें। पिछले 24 घंटे का तापमान जानिए ----------------------------- ये खबर भी पढ़िए- बारिश से 40 करोड़ की अफीम फसल बर्बाद: UP के 25 जिलों में गेहूं-सरसों खेतों में गिर गईं; किसान बोले- हम बर्बाद हो गए यूपी में बेमौसम आंधी- बारिश और ओले से फसलों को भारी नुकसान हुआ है। गेहूं, सरसों और अफीम की फसल खेतों में गिर गईं। राजधानी लखनऊ से सटे बाराबंकी में 40 करोड़ से ज्यादा कीमत की अफीम बर्बाद हो गई। किसानों का कहना है- बेमौसम बारिश की वजह से हमारी फसलें बर्बाद हो गईं हैं। ऐसे ही 2-3 दिन और पानी बरसा, तो फिर हम दाने-दाने को मोहताज हो जाएंगे। गेहूं और सरसों पककर तैयार थीं। लेकिन बारिश ने सब चौपट कर दिया। पढ़ें पूरी खबर...
    Click here to Read more
    Prev Article
    ईरान का डबल अटैक, इजरायल के बाद सऊदी अरब पर ड्रोन और मिसाइल से हमला
    Next Article
    कानपुर की कल की 10 बड़ी खबरें, VIDEO में:BJP का ब्राह्मणों-पिछड़ों पर फोकस, नरेश उत्तम पटेल बोले- इस सरकार से जनता परेशान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment