Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पश्चिम एशिया हालात पर रिजिजू बोले- विपक्ष सरकार के साथ:कांग्रेस ने संसद में बहस की मांग की; सर्वदलीय बैठक में राहुल नहीं पहुंचे,TMC का बहिष्कार

    18 hours ago

    1

    0

    भारत सरकार ने बुधवार को ईरान-इजराइल जंग के बीच सभी राजनीतिक दलों के नेताओं के साथ बैठक की। इस बैठक की अध्यक्षता रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने की। 2 घंटे चली बैठक में मिडिल ईस्ट के हालात और देश में तेल और गैस की उपलब्धता पर चर्चा हुई। सरकार ने विपक्ष के सवालों के जवाब भी दिए। हालांकि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी मीटिंग में शामिल नहीं हुए। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने बताया विपक्ष ने कहा कि वो सरकार के साथ है। उन्होंने बताया कि तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने बैठक में हिस्सा नहीं लिया। रिजिजू के मुताबिक, उनसे दो बार संपर्क किया गया, लेकिन उन्होंने किसी अन्य कार्यक्रम का हवाला देकर आने से मना कर दिया। रिजिजू ने उम्मीद जताई कि इस संकट के समय विपक्ष भी सरकार के साथ मिलकर देश के हित में काम करेगा। रिजिजू ने कहा कि प्रधानमंत्री ने भी अपील की है कि देश एकजुट रहे और संसद से एकता का संदेश जाए। वहीं कांग्रेस सांसद तारिक अनवर ने बैठक को लेकर कहा कि बैठक असंतोषजनक रही। उन्होंने सरकार से संसद में चर्चा कराने को कहा। 24 मार्च: राज्यसभा में मोदीने कहा था- आने वाला वक्त सबसे बड़ी परीक्षा पीएम नरेंद्र मोदी ने पश्चिम एशिया के हालात पर मंगलवार को राज्यसभा में कहा था कि अमेरिका-इजराइल की ईरान से जंग जारी रही तो इसके दुष्परिणाम होंगे। आने वाला समय देश की सबसे बड़ी परीक्षा लेने वाला है। इसमें राज्यों का सहयोग जरूरी है। टीम इंडिया की तरह काम करना होगा। 23 मार्च : लोकसभा में मोदी ने कहा था- 41 देशों से तेल-गैस इंपोर्ट कर रहे पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसबा में पहली बार सार्वजनिक बयान दिया। लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच में उन्होंने कहा था कि तनाव खत्म होना चाहिए। बातचीत से ही समस्या का समाधान है। पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं। होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा। पूरी खबर पढ़ें… सर्वदलीय बैठक से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    रूसी इलाके में इजरायल ने दागी मिसाइल? तगड़ा जवाब आया
    Next Article
    Avatar Fire and Ash OTT Release: पेंडोरा का नया एडवेंचर अब आपके स्क्रीन पर, जानिए 'अवतार: फायर एंड ऐश' कब और कैसे स्ट्रीम करें

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment