Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पश्चिम बंगाल चुनाव में भाजपा की जीत, बिजनौर में जश्न:नगर पालिका चौक पर कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़े बजाकर आतिशबाजी की, मिठाई बांटी

    1 hour ago

    1

    0

    पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की जीत के बाद बिजनौर जिले में पार्टी कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। सोमवार शाम को सैकड़ों की संख्या में पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता नगर पालिका चौक पर एकत्र हुए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जमकर आतिशबाजी की और ढोल-नगाड़ों के साथ अपनी खुशी का इजहार किया। उन्होंने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर भाजपा की जीत की बधाई दी। हाल ही में हुए पांच राज्यों के चुनावों में पश्चिम बंगाल के साथ-साथ असम और पुडुचेरी में भी भाजपा को जीत मिली है। इसी के चलते देशभर में पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है और बिजनौर में भी यह जश्न मनाया गया। यह जश्न सोमवार शाम लगभग 5 बजे शुरू हुआ और काफी देर तक चला। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष साकेंद्र प्रताप सिंह, नगर पालिका चेयरपर्सन इंदिरा सिंह, भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ. बीरबल सिंह, पूर्व सांसद भारतेंद्र सिंह, महिला आयोग की सदस्य संगीता जैन, दीपक गर्ग उर्फ मोनू, पूर्व जिला अध्यक्ष सुभाष वाल्मीकि, विकास अग्रवाल, डॉ. नवनीत गर्ग और नीरज शर्मा सहित कई पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बंगाल में भाजपा की जीत पर कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न:भाजपा विधायक सुभाष त्रिपाठी ने कार्यकर्ताओं के साथ पटाखा फोड़े
    Next Article
    वाराणसी बिजली विभाग मुख्यालय के बाहर विरोध-प्रदर्शन:सपा महिलाओं ने स्मार्ट मीटर लगाने पर जताई नाराजगी, बोली- दो-तीन गुना अधिक आ रहा बिल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment