Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रियांश आर्या ने टी20 का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर बनाया:मुश्ताक अली ट्रॉफी में 68 गेंद पर 181 रन बनाए, रिकॉर्ड 19 छक्के लगाए

    6 hours ago

    2

    0

    दिल्ली के प्रियांश आर्या ने मंगलवार को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में तमिलनाडु के खिलाफ 68 गेंदों पर 181 रन की पारी खेली। यह T20 क्रिकेट में किसी भी भारतीय का सबसे बड़ा स्कोर है। वे इस फॉर्मेट में दुनिया के दूसरे सबसे बड़े स्कोरर भी बन गए हैं। वहीं, वह बतौर कप्तान सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी बन गए हैं। इस मामले में उन्होंने एरोन फिंच का रिकॉर्ड तोड़ा। फिंच ने 2018 में 172 रन बनाए थे। प्रियांश की इस पारी की बदौलत दिल्ली ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 275 रन बनाए। जवाब में तमिलनाडु की टीम सभी विकेट खोकर 159 रन ही बना सकी। इस मैच को दिल्ली ने 116 रन से जीत लिया। 19 छक्के लगाए, स्ट्राइक रेट 266.18 का रहा प्रियांश ने अपनी पारी में 7 चौके और 19 छक्के लगाए। उनका स्ट्राइक रेट 266.18 रहा। उन्होंने भारतीय बल्लेबाजों के सबसे बड़े स्कोर के मामले में केएल राहुल को पीछे छोड़ा। राहुल ने 2026 IPL में दिल्ली की ओर से खेलते हुए पंजाब के खिलाफ 152 रन बनाए थे। सैयद मुश्ताक अली टूर्नामेंट में सबसे बड़ी पारी तिलक वर्मा ने खेली है। तिलक ने 2024 में मेघालय के खिलाफ 67 गेंदों पर नाबाद 151 रन बनाए थे। रजत पाटीदार का सीजन का रिकॉर्ड भी तोड़ा सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में इस सीजन में प्रियांश से पहले सबसे बड़ी पारी का रिकॉर्ड मध्य प्रदेश के कप्तान रजत पाटीदार के नाम था। उन्होंने असम के खिलाफ 48 गेंदों पर नाबाद 135 रन बनाए थे। प्रियांश ने इस स्कोर को 46 रन से पीछे छोड़ दिया। नीतीश राणा के साथ 118 रन की साझेदारी की प्रियांश ने यश ढुल के साथ पहले विकेट के लिए 17 गेंदों पर 30 रन जोड़े। यश 8 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद उन्होंने नीतीश राणा के साथ दूसरे विकेट के लिए 46 गेंदों पर 118 रन की साझेदारी की। राणा ने 17 गेंदों पर 18 रन बनाए। प्रियांश 18.4 ओवर में मणिमारन सिद्धार्थ की गेंद पर रितिक ईश्वरन के हाथों कैच आउट हुए। इससे पहले उन्होंने अनुज रावत के साथ चौथे विकेट के लिए 40 गेंदों पर 87 रन जोड़े। दिल्ली ने पावरप्ले में बनाए 94 रन दिल्ली ने पावरप्ले के 6 ओवर में ही 94 रन बना दिए थे। तमिलनाडु की ओर से आर राजकुमार ने 4 ओवर में 31 रन देकर 1 विकेट लिया। गुरजपनीत सिंह, शाहरुख खान और मणिमारन सिद्धार्थ को भी 1-1 विकेट मिला। तमिलनाडु के गेंदबाज महंगे साबित हुए तमिलनाडु की ओर से आर राजकुमार ने 4 ओवर में 31 रन देकर 1 विकेट लिया। गुरजपनीत सिंह, शाहरुख खान और मणिमारन सिद्धार्थ को भी 1-1 विकेट मिला। साई किशोर ने 2 ओवर में 44 रन दिए, जबकि सिद्धार्थ ने 2 ओवर में 45 रन खर्च किए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    भारत के पूर्व U-19 उपकप्तान का UAE के लिए शतक:हरप्रीत ने राइजिंग एशिया कप में 130 रन बनाए, इंडिया-ए को 250 रन का टारगेट
    Next Article
    बॉल टैंपरिंग की जिम्मेदारी नहीं लेना चाहते थे वॉर्नर:मार्श ने होटल में टोका- बैनक्रॉफ्ट को अकेले बलि का बकरा नहीं बनने देंगे

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment