Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रयागराज में सस्पेंडेड इंजीनियर 30 फीट ऊंचे टॉवर पर चढ़ा:बोला- बहाल करो, तब नीचे आऊंगा; 4 घंटे बाद नीचे उतरा

    6 hours ago

    1

    0

    प्रयागराज में निलंबन से नाराज बिजली विभाग के जूनियर इंजीनियर (JE) अभय कुमार यादव गुरुवार शाम 6 बजे 30 फीट ऊंचे टॉवर पर चढ़ गए। अभय टॉवर से ही चिल्लाकर बार-बार कह रहे थे, ‘जब तक मुझे बहाल नहीं किया जाता है, नीचे नहीं आऊंगा।’ एक दिन पहले लाइनमैन की मौत के बाद इंजीनियर अभय को निलंबित कर दिया गया था। सूचना पाकर अभय के साथी इंजीनियर मौके पर पहुंचे। उन्होंने विभाग पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। कर्मचारियों ने चीफ इंजीनियर के खिलाफ नारे लगाए। कर्मचारियों की सुपरिटेंडेंट इंजीनियर (SE) से बहस भी हुई। अनहोनी की आशंका से फायर ब्रिगेड भी बुला ली गई। SE ने भरोसा दिया कि निलंबन का आदेश वापस ले लिया जाएगा। बावजूद इसके अभय उतरने को तैयार नहीं थे। रात 10 बजे एसीएम 4 अविनाश यादव और एसीपी सिविल लाइंस विद्युत गोयल ने निलंबन का आदेश वापस कराने का भरोसा दिया। तब JE अभय नीचे उतरे। साथी जूनियर इंजीनियरों ने चेतावनी दी है। कहा, अगर निलंबन का आदेश वापस नहीं लिया जाता तो चीफ इंजीनियर कार्यालय में ही 1 मई से सभी जूनियर इंजीनियर धरना प्रदर्शन करेंगे। JE ने कहा- मेरा पक्ष सुने बिना कार्रवाई की गई अभय यादव ने बताया, 28 अप्रैल की रात ढाई बजे तक ड्यूटी पर था और सप्लाई चालू करके घर आ गया। इसके बाद सरकारी लाइनमैन ने एक प्राइवेट लाइनमैन को बुलाकर रिपेयरिंग का काम करवाया। इसी दौरान सप्लाई चालू हो गई और प्राइवेट लाइनमैन की करंट लगने से मौत हो गई। JE का आरोप है कि बिना पक्ष जाने ही उन्हें निलंबित कर दिया गया। 4 तस्वीरें देखिए… घटनाक्रम से जुड़ी पल-पल की जानकारी के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    लद्दाख में अमित शाह के कदम रखने से पहले कांप गया पाकिस्तान, 'आका चीन' को खौफ में देखकर निकला रिएक्शन!
    Next Article
    यूपी की बड़ी खबरें:मजदूर दिवस पर यूपी के 8 जिलों में अलर्ट, नोएडा में हुई हिंसा को लेकर सरकार का फैसला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment