Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रयागराज में सुबह से धूप ने किया बेहाल:बारिश के बाद उमस भरी गर्मी, तापमान फिर पहुंचा 44°C

    5 hours ago

    2

    0

    प्रयागराज में दो दिन पहले आई तेज आंधी और बारिश के बाद अब एक बार फिर गर्मी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। शनिवार सुबह से ही शहर में चिलचिलाती धूप निकलने से लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। सुबह से पड़ रही कड़क धूप ने जनजीवन प्रभावित कर दिया है। शहर में तापमान लगातार बढ़ता जा रहा है। तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण दोपहर के समय सड़कों पर लोगों की आवाजाही कम दिखाई दी। बाहर निकलने वाले लोग गर्मी से बचने के लिए छाता, गमछा और पानी का सहारा लेते नजर आए। शुक्रवार को शहर का अधिकतम तापमान करीब 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। वहीं शनिवार को भी सुबह से तेज धूप निकलने के कारण गर्मी का असर साफ दिखाई दे रहा है। मौसम विभाग के अनुसार आज भी अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। उमस भरी गर्मी के चलते लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। खासकर दोपहर के समय हालात ज्यादा खराब हो रहे हैं। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि फिलहाल गर्मी से राहत मिलने के आसार कम हैं। ऐसे में लोगों को तेज धूप में बाहर निकलने से बचने और पर्याप्त मात्रा में पानी पीने की सलाह दी गई है। बुधवार को आया तूफान ने मचाई तबाही 3 तस्वीरें देखिए.. लेकिन शनिवार सुबह से एक बार फिर तेज धूप निकलने के कारण उमस बढ़ गई है। बारिश के बाद वातावरण में नमी बढ़ने से लोग चिपचिपी गर्मी से परेशान नजर आए। सुबह से ही तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है और गर्म हवाओं ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटों के दौरान प्रयागराज और आसपास के इलाकों में एक बार फिर तेज आंधी के साथ बारिश होने की संभावना है। विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और खुले स्थानों तथा पेड़ों के नीचे खड़े न होने की सलाह दी है। गर्मी से कैसे बचें, ग्राफिक से समझिए
    Click here to Read more
    Prev Article
    गाजियाबाद में पति ने पत्नी को कुल्हाड़ी से काट डाला:थाने पहुंचकर पुलिस से कहा- जाओ मेरे घर में लाश पड़ी है, मैंने हत्या की
    Next Article
    देवरिया में जूनियर इंजीनियर संगठन ने सौंपा ज्ञापन:विद्युत व्यवस्था की समस्याओं और दंडात्मक कार्रवाई पर उठाई मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment