Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रयागराज में महिला ने युवक को चप्पलों से पीटा; VIDEO:नौकरी दिलाने के नाम पर लिए थे 4 लाख, मांगने पर नहीं कर रहा था वापस

    4 hours ago

    2

    0

    प्रयागराज एक महिला ने बीच बाजार एक युवक की चप्पलों से पिटाई कर दी। युवक ने महिला से नौकरी लगवाने के नाम पर 4 लाख लिए थे। लेकिन युवक ने न नौकरी लगवाई और न ही पैसे वापस किए। महिला ने कई बार युवक से संपर्क किया। लेकिन उसने कोई जवाब नहीं दिया। आज नैनी मेवा लाल बगिया चौराहे युवक महिला को दिख गया। महिला ने पहले उससे अपने पैसे मांगे। युवक ने बार कोड देने को कहा। महिला ने जैसे ही मोबाइल निकाला। युवक भाग गया। महिला ने जब शोर मचाया, तो एक युवक ने उसको पकड़ लिया। इसके बाद महिला ने उसकी बीच बाजार चप्पलों से पिटाई कर दी। देखते ही देखते सड़क पर मजमा लग गया। मौके पर रही भीड़ ने सूचना नैनी पुलिस को दी। करीब एक घंटे बाद पुलिस पहुंची और पकड़े गए युवक को अपने साथ ले गई। पुलिस चौकी पर एक घंटे पंचायत भी हुई। मामला नैनी मेवा लाल बगिया चौराहे का है। 2 तस्वीरें देखिए… अब जानिए पूरा मामला कोरांव की रहने वाली रीतू तिवारी पत्नी ब्रजेश तिवारी नैनी के एडीए कॉलोनी में किराए का कमरा लेकर रहती है। बृजेश ई रिक्शा चलाते है। रीतू तिवारी ने बताया- करीब दो साल पहले ई रिक्शा पर मेरे पति की मुलाकात अनूप पांडेय निवासी बभनपुर कर्मजीत बिहार कुंडा प्रतापगढ़ से हुई। नैनी के चक भटाही में शुभम उस दौरान एक मकान में किराए का कमरा लेकर रहता है। रीतू ने बताया कि कई बार मुलाकात के दौरान अनूप ने कृषि विभाग में नौकरी दिलाने की बात कही। नौकरी की बात पर लालच में आए बृजेश और उसकी पत्नी ने अनूप पर भरोसा कर लिया। फिर धीरे- धीरे 8 बार में 4 लाख रुपए ले लिए। जब नौकरी की बात होती तो अनूप बात को काट देता और फोन उठाना बंद के दिया। इसके बाद मिलना भी छोड़ दिया। सोमवार को अनूप मिश्रा नैनी के मेवा लाल की बगिया चौराहे पर मिला। उस दौरान रीतू ने अनूप को रोक लिया। रोकते ही नौकरी के नाम पर लिए गए पैसे मांगे तो अनूप ने तुरंत बार कोड मांगा। जैसे ही युवती ने मोबाइल निकाला, युवक तेजी से भाग निकला। इस दौरान युवती ने शोर मचाते हुए सड़क पर हंगामा शुरू कर दिया। वहीं मौके पर लोगो की भीड़ जुट गई। लोगों ने युवक दौड़ाया, लेकिन वह गली के अंदर छिप गया। तभी एक युवक ने उसे दबोचकर पकड़ लिया। युवती ने चप्पल से की पिटाई हंगामे के बीच पकड़े गए युवक की अप ने चप्पल से पिटाई शुरू कर दी। इस दौरान मौके पर रही भीड़ में महिला को समझने का प्रयास किया। भीड़ युवक को पकड़कर एक घंटे सड़क पर बैठे रहीं। करीब 1 घंटे के बाद एक सिपाही पहुंचा और भीड़ ने युवक को पुलिस को सौंप दिया। पुलिस चौकी पर चलती रही पंचायत पीड़ित महिला अपने परिवार के साथ कस्बा पुलिस चौकी पहुंची। जहां पर घंटे भर पंचायत हुई। इसके बाद पुलिस ने सभी को वहां से वापस भेज दिया। वहीं युवक अभी हिरासत में है। पीड़ित परिवार का कहना था कि दो साल से लगातार पैसे के परेशान है। लेकिन पैसा नहीं वापस किया जा रहा है। ------------------------ अब भास्कर के सबसे बड़े सर्वे में हिस्सा लीजिए… यूपी में विधायकों के 4 साल पूरे हो चुके हैं। क्या आपके मौजूदा विधायक को 2027 के विधानसभा चुनाव में टिकट मिलना चाहिए? भास्कर सर्वे में हिस्सा लेकर बताइए... ---------------------- यह खबर भी पढ़ें…. सुल्तानपुर में इंस्पेक्टर के सीने में गोली लगी:SP बोलीं- तौलिया उठाते वक्त रिवॉल्वर गिरी, उसी से बुलेट चली सुल्तानपुर के अखंड नगर थाने में तैनात इंस्पेक्टर अरुण द्विवेदी (50) को रविवार शाम 6 बजे सरकारी आवास में गोली लग गई। गोली उनके सीने को चीरते हुए कंधे में फंस गई। उन्हें लखनऊ PGI में लाया गया। जहां उनकी हालत स्थिर बनी हुई है। एसपी चारू निगम ने बताया कि यह एक हादसा है। वो अपने कमरे में सामान रख रहे थे, तभी ये घटना हुई। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    बदायूं में करंट लगने से युवक की मौत:खेत पर काम कर रहे 2 मजदूर झुलसे, ग्रामीणों ने की कार्रवाई की मांग
    Next Article
    चमेली हत्याकांड में हीरालाल अगरिया को उम्रकैद की सजा:सोनभद्र में कोर्ट ने 10 हजार का लगाया जुर्माना, साढ़े तीन साल बाद आया फैसला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment