Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रयागराज में मोबाइल चोर गिरफ्तार, चोरी का फोन बरामद:रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों में करता था चोरी

    13 hours ago

    1

    0

    प्रयागराज जीआरपी ने आरपीएफ के साथ मिलकर रेलवे स्टेशनों और चलती ट्रेनों से मोबाइल चोरी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। शुक्रवार को हुई इस कार्रवाई में आरोपी के पास से चोरी का एक मोबाइल फोन बरामद किया गया। जीआरपी प्रभारी निरीक्षक अकलेश कुमार सिंह के नेतृत्व में एक टीम स्टेशन परिसर में संदिग्धों की निगरानी कर रही थी। मुखबिर की सूचना पर टीम ने प्लेटफॉर्म नंबर 1 के दिल्ली एंड से प्लेटफॉर्म नंबर 6 की ओर जाने वाले गेट के पास एक संदिग्ध युवक को देखा। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक कीमती मोबाइल फोन मिला, जिसके संबंध में वह कोई वैध दस्तावेज नहीं दिखा सका। पुलिस पूछताछ में आरोपी की पहचान उदयभान सिंह उर्फ आशीष सिंह (35) के रूप में हुई है। वह प्रतापगढ़ जिले के थाना बाघराय के बूढेपुर गांव का निवासी है। पुलिस के अनुसार, उदयभान एक शातिर अपराधी है और पहले भी बिजली चोरी के मामलों में जेल जा चुका है। आरोपी के कब्जे से लगभग 15,000 रुपये कीमत का एक सिल्वर रंग का श्याओमी (Xiaomi) टच स्क्रीन मोबाइल फोन बरामद हुआ है। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल किया। उसने बताया कि वह रेलवे स्टेशनों और चलती ट्रेनों में यात्रियों की लापरवाही का फायदा उठाकर उनके मोबाइल और अन्य कीमती सामान चुराता था। चोरी किए गए सामानों को बेचकर मिले पैसों से वह अपने शौक पूरे करता था और अपना गुजारा चलाता था। क्षेत्राधिकारी रेलवे अरुण कुमार पाठक के पर्यवेक्षण में उपनिरीक्षक अमित कुमार, जीआरपी प्रयागराज और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने इस कार्रवाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कानूनी औपचारिकताएं पूरी कर उसे माननीय न्यायालय में पेश किया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में बेरोजगारी से परेशान युवक फांसी पर लटका:परिजनों ने फंदे से उतारी लाश, मानसिक रूप से परेशान था
    Next Article
    उन्नाव में सफाई सुपरवाइजर का ड्यूटी पर निधन:किडनी की बीमारी से परेशान थे, अस्पताल में तोड़ा दम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment