Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रयागराज में खड़े वाहन से टकराकर बाइक सवार की मौत:रामगढ़ चौकी क्षेत्र में कोरांव-ड्रमंडगंज राजमार्ग पर हुआ हादसा, शिनाख्त जारी

    6 hours ago

    2

    0

    प्रयागराज के कोरांव थाना क्षेत्र के रामगढ़ चौकी अंतर्गत कोरांव-ड्रमंडगंज राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक सड़क हादसे में अज्ञात बाइक सवार की मौत हो गई। बाइक सवार सड़क किनारे खड़े एक वाहन से टकरा गया। यह हादसा रामगढ़ चौकी क्षेत्र में हुआ। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। स्थानीय ग्रामीणों ने उसकी पहचान करने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद घायल को ई-रिक्शा से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोरांव ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मिलते ही कोरांव थाना प्रभारी राकेश कुमार वर्मा पुलिस बल के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोरांव पहुंचे। रात करीब 10:30 बजे उप निरीक्षक सेवालाल ने बताया कि मार्ग दुर्घटना में एक अज्ञात व्यक्ति की मौत हुई है। पुलिस उसकी शिनाख्त करने का प्रयास कर रही है। थाना प्रभारी राकेश कुमार वर्मा ने जानकारी दी कि मृतक मिर्जापुर जनपद का रहने वाला प्रतीत होता है, लेकिन उसकी अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस टीम मृतक की शिनाख्त के लिए लगातार प्रयास कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आर्मी पब्लिक स्कूल के छात्रों का शानदार रिजल्ट:निकित राठी ने 97.60% के साथ किया टॉप, टॉप-5 में सभी छात्रों ने किया बेहतरीन स्कोर
    Next Article
    सीबीएसई 10वीं परिणाम घोषित, माहविश नूर ने किया टॉप:संतकबीरनगर के छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment