Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रयागराज में क्रिकेटर यश दयाल और श्वेता पुंडीर का रिसेप्शन:इंडो-वेस्टर्न लुक में दिखे स्टाइलिश, पत्नी संग डांस किया

    4 hours ago

    2

    0

    प्रयागराज में क्रिकेटर यश दयाल ने अपने होम टाउन में शादी के बाद भव्य रिसेप्शन का आयोजन किया। यह कार्यक्रम रविवार को शहर के झलवा स्थित होटल मानसरोवर में बड़े ही धूमधाम से संपन्न हुआ। हाल ही में शादी के बंधन में बंधे यश दयाल ने पहली बार प्रयागराज में इस खास मौके का जश्न मनाया। रिसेप्शन के दौरान वह अपनी पत्नी श्वेता के साथ बेहद खुश नजर आए। दोनों ने साथ में क्लोजअप फोटोशूट भी करवाया। रिसेप्शन की तस्वीरें देखिए… इस खास अवसर पर यश दयाल व्हाइट इंडो-वेस्टर्न आउटफिट में नजर आए, जबकि उनकी पत्नी श्वेता ग्रीन साड़ी में सिर पर चुनरी लिए बेहद खूबसूरत दिखीं। दोनों की जोड़ी ने समारोह में चार चांद लगा दिए। हालांकि, इस रिसेप्शन में किसी बड़े वीआईपी मेहमान की मौजूदगी नहीं रही, लेकिन परिवार और करीबी लोगों के बीच यह आयोजन बेहद यादगार रहा। यश-श्वेता पुंडीर की शादी 4 फरवरी को हुई थी यश-श्वेता पुंडीर ने 4 फरवरी को उत्तर प्रदेश के नोएडा में परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में सात फेरे लिए थे। शादी में क्रिकेट जगत से किसी के शामिल होने की खबर नहीं है। श्वेता पुंडीर दिल्ली की सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और व्लॉगर हैं। इंस्टाग्राम पर उनके करीब 5.87 लाख फॉलोअर्स हैं। वे इंटरकॉन्टिनेंटल लीजेंड्स लीग में ब्रॉडकास्टर के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। यश दयाल पर पिछले साल 2025 में रेप के 2 केस दर्ज हुए थे। गाजियाबाद की एक महिला ने दयाल पर शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण और जयपुर की एक नाबालिक ने रेप का दर्ज कराया था। श्वेता पुंडीर की शादी के बाद के फोटोज देखिए… 2 बार रेप के आरोप लग चुके यश दयाल इस समय दो अलग-अलग मामलों में यौन शोषण के आरोपों का सामना कर रहे हैं। गाजियाबाद की एक महिला ने आरोप लगाया है कि दयाल ने शादी का झांसा देकर पांच साल तक उसका भावनात्मक और शारीरिक शोषण किया। इस शिकायत के बाद उनके खिलाफ रेप का मामला दर्ज हुआ। इसके अलावा जयपुर में एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म का भी आरोप लगाया गया है। आरोप है कि दयाल ने क्रिकेट में मदद का भरोसा देकर 17 साल की लड़की के साथ 2023 में दुष्कर्म किया। इस मामले में जयपुर के सांगानेर सदर थाने में FIR दर्ज है। राजस्थान हाईकोर्ट ने जनवरी में इस मामले में दयाल को अंतरिम राहत दी थी। जिसके बाद उन्होंने हाईकोर्ट में अलग याचिका दाखिल की। श्वेता ने दयाल को जमानत मिलने पर खुशी जताई थी जनवरी में जब यश दयाल को जमानत मिली थी, तब भी श्वेता ने सोशल मीडिया पर खुशी जताई थी और इसे जस्टिस यानी न्याय कहा था। RCB ने 5 करोड़ में रिटेन किया गया 28 साल के यश दयाल आईपीएल 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए खेलेंगे। उन्हें पिछले साल की नीलामी से पहले आरसीबी ने 5 करोड़ रुपए में रिटेन किया था। दयाल ने 2022 में गुजरात टाइटंस के साथ आईपीएल डेब्यू किया था और उसी साल टीम के साथ खिताब भी जीता था। 2023 में कोलकाता नाइट राइडर्स के बल्लेबाज रिंकू सिंह ने उनके एक ओवर में लगातार पांच छक्के लगाए थे, जिसके बाद वह चर्चा में आए। 2024 में उन्हें भारत और बांग्लादेश के बीच घरेलू टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया में पहली बार चुना गया था, हालांकि अभी तक उन्होंने इंटरनेशनल डेब्यू नहीं किया है। --------------- ये खबर भी पढ़ें.. यश दयाल बोले- शादी पर कोई बात नहीं करनी:क्रिकेटर की बहन ने कहा-प्लीज इस इश्यू पर बात न करें, पड़ोसियों को खबर नहीं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के तेज गेंदबाज यश दयाल ने कंटेंट क्रिएटर श्वेता पुंडीर से शादी कर ली है। यश की शादी की तस्वीरें सामने आई हैं। हालांकि प्रयागराज स्थित यश दयाल के घर पर शादी की खुशियों जैसा माहौल बिल्कुल भी नहीं है। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    'भूपेश बघेल को पूछो, प्रूफ दिया तो...', नक्सलवाद पर ऐसा क्यों बोले शाह
    Next Article
    यूपी में स्कूलों की कंडम गाड़ियां जब्त करेगी सरकार:1 से 15 अप्रैल तक स्पेशल अभियान; CCTV और GPS लगाना होगा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment