Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रयागराज में इंस्टाग्राम से हुआ प्यार, टावर पर चढ़ी लड़की:शादी की जिद पर अड़ी, 3 घंटे चला हाई-वोल्टेज ड्रामा; पुलिस-परिजनों ने समझाया तब उतरी

    3 hours ago

    1

    0

    प्रयागराज के फूलपुर में युवक से शादी की जिद को लेकर एक युवती टावर पर चढ़ गई। इलाके की ही कक्षा 11 की एक किशोरी अपने प्रेमी से शादी की जिद को लेकर टावर पर जा चढ़ी। जिसके बाद तीन घंटे तक हाई वोल्टेज ड्रामा चला, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि दोनों की दोस्ती इंस्टाग्राम के जरिए शुरू हुई, जिसके बाद प्यार में बदल गई। लड़की ने शादी की जिद की तो लड़का मुकर गया। इसके बाद लड़की सोमवार दोपहर को वह एक टॉवर पर चढ़ गयी। घटना फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के बगदहा हवासाबाद गांव के पास की है। जानकारी के अनुसार, करीब सात महीने पहले किशोरी की पहचान क्षेत्र के ही एक युवक से इंस्टाग्राम पर हुई थी। बातचीत धीरे-धीरे बढ़ी और दोनों के बीच प्रेम संबंध हो गया। किशोरी का आरोप है कि युवक ने उससे शादी का वादा किया था, लेकिन अब वह मुकर रहा है। सोमवार दोपहर करीब ढाई बजे किशोरी साइकिल से टावर के पास पहुंची और अचानक उस पर चढ़ गई। टावर पर चढ़ी किशोरी को देख गांव में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर मौजूद महिलाओं ने इसकी सूचना ग्राम प्रधान और पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम, समाजसेवी और परिजन मौके पर पहुंचे और किशोरी को नीचे उतारने के लिए समझाने का प्रयास करने लगे। करीब तीन घंटे तक चले इस हाईवोल्टेज ड्रामे के दौरान मौके पर सैकड़ों ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। आखिरकार शाम करीब साढ़े पांच बजे परिजनों के समझाने पर किशोरी टावर से नीचे उतर आई। इसके बाद पुलिस उसे एंबुलेंस से कोतवाली ले गई। बताया जा रहा है कि युवक ने किशोरी को पहचानने से भी इनकार किया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और दोनों पक्षों से पूछताछ की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    20 हजार की उधारी लेने गया युवक मृत मिला:उन्नाव में तेजाब से झुलसा शव मिला, परिजनों ने की शिनाख्त
    Next Article
    चंदौली में होमगार्ड परीक्षा सकुशल संपन्न:11 केंद्रों पर दो पालियों में हुई परीक्षा, 2101 अभ्यर्थी अनुपस्थित

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment