Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रयागराज में डॉक्टर की बाथरूम में मौत:महिला डॉक्टर के फ्लैट पर मिलने गए थे, हाथ में वीगो लगा था

    5 hours ago

    1

    0

    प्रयागराज के मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर आदित्य (29) की रविवार देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वह साथी महिला डॉक्टर के फ्लैट पर गए थे। वहां वह फ्रेश होने के लिए बाथरूम में गए, लेकिन काफी देर तक बाहर नहीं आए। महिला डॉक्टर ने अन्य डॉक्टरों को बुलाया। दरवाजा तोड़ा तो डॉ. आदित्य अंदर बेहोश पड़े मिले। उनके हाथ में वीगो लगा हुआ था। उन्हें तुरंत स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल ले जाया गया, जहां करीब डेढ़ घंटे बाद उनकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अब पूरा मामला पढ़िए… सर्जरी पीजी सेकेंड ईयर के रेजिडेंट थे आदित्य डॉ. आदित्य एसआरएन अस्पताल के जनरल सर्जरी विभाग में पीजी सेकेंड ईयर के रेजिडेंट थे। वह अल्लापुर में रहते थे। उनके पिता दिलीप दवा के कारोबारी हैं, जबकि छोटा भाई बांदा मेडिकल कॉलेज में मेडिकल की पढ़ाई कर रहा है। टॉयलेट का दरवाजा तोड़ा, अंदर बेहोश मिले रविवार रात 9 बजे ड्यूटी खत्म करने के बाद वह करीब 10 बजे जॉर्जटाउन स्थित अपनी महिला डॉक्टर दोस्त के फ्लैट पर पहुंचे। फ्लैट में वह महिला डॉक्टर अपनी एक साथी के साथ मौजूद थीं। महिला डॉक्टर ने पुलिस को बताया कि डॉ. आदित्य टॉयलेट गए थे, लेकिन काफी देर तक बाहर नहीं आए। कई बार आवाज देने पर भी कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने अपने साथी डॉक्टर सौरभ को फोन किया। सौरभ एक अन्य जूनियर डॉक्टर के साथ मौके पर पहुंचे। तीनों ने मिलकर किसी तरह टॉयलेट का दरवाजा तोड़ा। अंदर डॉ. आदित्य बेहोश पड़े मिले। उन्हें तुरंत एसआरएन अस्पताल ले जाया गया। वहां इलाज के दौरान करीब डेढ़ घंटे बाद, रात साढ़े 11 बजे डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर, प्रिंसिपल डॉ. वीके पांडेय समेत अन्य अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। डॉक्टर के हाथ में लगा था कैनुला डॉ. आदित्य के हाथ में लगे कैनुला को लेकर पुलिस ने साथियों और डॉक्टरों से पूछताछ की। पूछताछ में सामने आया कि शनिवार को डॉ. आदित्य को बुखार था। बताया गया कि उन्होंने खुद ही कैनुला लगवाया था। उन्होंने कहा था कि जरूरत पड़ने पर दवा ले लेंगे। जार्जटाउन थाना प्रभारी रोहित तिवारी ने बताया- पुलिस को करीब 11.30 बजे सूचना मिली। मौके पर पहुंचकर साथी डॉक्टरों से पूछताछ के बाद शव को मोर्चरी भेज दिया गया है। मौत का कारण पोस्टमार्टम में ही स्पष्ट हो सकेगा। फिलहाल किसी तरह की कोई शिकायत नहीं मिली है। अब भास्कर के सबसे बड़े सर्वे में हिस्सा लीजिए… यूपी में विधायकों के 4 साल पूरे हो चुके हैं। क्या आपके मौजूदा विधायक को 2027 के विधानसभा चुनाव में टिकट मिलना चाहिए? भास्कर सर्वे में हिस्सा लेकर बताइए… ------------------- ये खबर भी पढ़ें जिसके तलाक पर ढोल-नगाड़े बजे, वो बोली-बहुत दुख झेला: मेरठ में रिटायर्ड जज पिता बोले- मेजर से डाइवोर्स अंत नहीं, नई शुरुआत 'मैंने मानसिक रूप से काफी संघर्ष झेला। एंग्जायटी-डिप्रेशन तक फेस किया, लेकिन आज मैं यहां हूं क्योंकि मेरे परिवार ने मेरा साथ दिया। मेरे माता-पिता ने समाज नहीं, मेरी खुशी को चुना। हर लड़की को ऐसा सपोर्ट मिलना चाहिए। जब तक लड़की अपने पैरों पर खड़ी न हो जाए, उसकी शादी नहीं करनी चाहिए।' ये बातें मेरठ की प्रणिता शर्मा ने कही। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    कचहरी में दिनदहाड़े वकील के सीने में गोली मारी:लखीमपुर में रूमाल से जख्म दबाकर कराहता रहा, बाइक पर अस्पताल ले गई पुलिस
    Next Article
    फिरोजाबाद में IPTV पायरेसी गैंग के 3 सदस्य गिरफ्तार:900 यूजर्स को बेच रहे थे अवैध सब्सक्रिप्शन, 20 लाख रुपये फ्रीज; नेटवर्क पंजाब-राजस्थान तक

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment