Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कचहरी में दिनदहाड़े वकील के सीने में गोली मारी:लखीमपुर में रूमाल से जख्म दबाकर कराहता रहा, बाइक पर अस्पताल ले गई पुलिस

    5 hours ago

    1

    0

    लखीमपुर खीरी के सिविल कोर्ट परिसर में एक वकील ने दूसरे वकील के सीने में गोली मार दी। गोली लगते ही वह तख्त पर गिर पड़े। परिसर में अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, गोली चलाने से पहले दोनों के बीच जमकर हाथापाई हुई थी। हालांकि, साथी वकीलों ने बीच-बचाव कर दोनों को अलग कर दिया था, लेकिन कुछ ही देर बाद आरोपी ने गोली चला दी। घटना सोमवार को करीब 12 बजे की है। घायल वकील को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी की पहचान विराट राज के रूप में हुई है, जबकि घायल वकील का नाम जितेंद्र राज है। दोनों सिविल कोर्ट में प्रैक्टिस करते हैं। रिश्ते में चचेरे भाई हैं। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी वकील मौके से फरार हो गया। फिलहाल, घटना की वजह जमीन का विवाद बताया जा रहा है। तस्वीरें देखिए…. पहले जानिए कचहरी में क्या हुआ… वकील विराट राज और जितेंद्र राज, सिविल कोर्ट में प्रैक्टिस करते हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विराट और जितेंद्र के बीच सोमवार करीब 12 बजे किसी बात को लेकर बहस होने लगी। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों हाथापाई करने लगे। दो वकीलों को हाथापाई करता देख अन्य वकीलों ने बीच-बचाव कर दोनों को अलग-अलग किया। इसके बाद मामला शांत हो गया। फिर सभी लोग अपने-अपने काम में लग गए। लेकिन कुछ ही देर में विराट राज वापस लौटा। वह जितेंद्र के पास पहुंचा और तमंचा निकालकर फायर कर दिया। गोली जितेंद्र के सीने में लगी। वह वहीं तख्त पर गिर पड़े। उधर, फायरिंग की आवाज सुनकर कोर्ट परिसर में हड़कंप मच गया। पुलिस भी मौके पर पहुंची। वकीलों ने पुलिसवालों की मदद से बाइक से ही घायल जितेंद्र को अस्पताल पहुंचाया। जिला अस्पताल में डॉक्टर्स उनका इलाज कर रहे हैं। घटना की सूचना पर डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल, एसपी डॉ.ख्याति गर्ग तुरंत घटनास्थल पर पहुंचीं। पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में सामने आया कि दोनों वकीलों के बीच खेत की मेड़ को लेकर पुराना विवाद था, जो वारदात का कारण बना। आरोपी की तलाश की जा रही है। ------------------------------ अब भास्कर के सबसे बड़े सर्वे में हिस्सा लीजिए… यूपी में विधायकों के 4 साल पूरे हो चुके हैं। क्या आपके मौजूदा विधायक को 2027 के विधानसभा चुनाव में टिकट मिलना चाहिए? भास्कर सर्वे में हिस्सा लेकर बताइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    महाकुंभ वाले IITian बाबा ने इंजीनियर लड़की से शादी की:हरियाणा में पिता से मिलने पहुंचे, बोले- हम दोनों अपनी जिंदगी में खुश हैं
    Next Article
    प्रयागराज में डॉक्टर की बाथरूम में मौत:महिला डॉक्टर के फ्लैट पर मिलने गए थे, हाथ में वीगो लगा था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment