Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रयागराज में बेकाबू कार ने बारातियों को रौंदा:फूलपुर में द्वारचार के दौरान 1 की मौत, 12 घायल

    7 hours ago

    1

    0

    प्रयागराज के फूलपुर थाना क्षेत्र के बौड़ई कटौता गांव में मंगलवार देर रात शादी की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब एक तेज रफ्तार अनियंत्रित बोलेरो कार बारातियों के बीच घुस गई। हादसे में 32 वर्षीय रमेश पुत्र हरिहर की मौत हो गई, जबकि करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए। घायलों में आठ की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद प्रयागराज के जिला अस्पताल रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार, गांव निवासी शुकरू चौहान की दो बेटियों की शादी कानपुर देहात के उस्मानपुर जमराही निवासी पप्पू के पुत्र राहुल और दीपक के साथ तय थी। मंगलवार रात करीब 12 बजे बारात गांव पहुंची। स्वागत और नाश्ते के बाद बाराती डीजे के साथ लड़की पक्ष के दरवाजे पहुंचे, जहां द्वारचार की रस्म शुरू हुई। रात करीब 2 बजे अधिकांश बाराती सड़क किनारे खड़े होकर रस्म देख रहे थे और डीजे भी वहीं लगा हुआ था।इसी दौरान प्रतापपुर-फूलपुर मार्ग पर प्रतापपुर की ओर से तेज रफ्तार में आ रही बोलेरो कार अचानक अनियंत्रित हो गई और सीधे डीजे से टकराते हुए बारातियों को रौंदती चली गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मौके पर ही अफरा-तफरी मच गई और चीख-पुकार गूंज उठी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के बाद चालक ने भागने की कोशिश की। इस दौरान उसने वाहन को आगे-पीछे तेजी से दौड़ाया, जिससे कई और लोग उसकी चपेट में आ गए। कुछ लोगों ने चालक को पकड़ने की कोशिश भी की, लेकिन वह वाहन समेत मौके से फरार होने में सफल रहा। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों और बारातियों ने सड़क से गुजर रहे वाहनों में तोड़फोड़ शुरू कर दी, जिससे मार्ग के दोनों ओर लंबा जाम लग गया। सूचना के बावजूद पुलिस करीब डेढ़ घंटे बाद मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करते हुए यातायात बहाल कराया।हादसे में घायल लोगों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीएचसी फूलपुर ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल नौ लोगों को जिला अस्पताल रेफर किया गया। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में बौड़ई कटौता निवासी रमेश पुत्र हरिहर उम्र 32 साल की मौत हो गई। रमेश पेशे से मजदूर था और परिवार का एकमात्र कमाने वाला सदस्य था। उसकी मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी और पांच बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।घायलों में बारात पक्ष से इस्माइल उम्र 21 साल पुत्र गयासुद्दीन निवासी सवथ मऊ खागा, रत्नेश उम्र 10 साल , अरशद पुत्र इरशाद निवासी सवथ मऊ खागा, दीपू उम्र 17 साल पुत्र मलखान निवासी मोहाना थाना गजनेर कानपुर देहात, रवि उम्र 18 साल पुत्र मलखान निवासी उस्मानपुर, साजन उम्र 65 साल पुत्र मोहन निवासी पंचमखेड़ा आंचलगंज उन्नाव, कुंवर सिंह उम्र 18 साल पुत्र महेश सिंह निवासी सावथ खागा, रामवीर पुत्र राजू निवासी उस्मानपुर गजनेर तथा पप्पू निवासी उस्मानपुर जमराही शामिल हैं। वहीं लड़की पक्ष से बादल उम्र 16 साल पुत्र मंगरू भी घायल हुआ है।हादसे के बाद गमगीन माहौल के बीच परिजनों और रिश्तेदारों ने सामाजिक परिस्थितियों को देखते हुए महज आधे घंटे में विवाह की शेष रस्में पूरी कर दुल्हनों की विदाई कर दी।पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है और फरार बोलेरो चालक की तलाश में जुटी हुई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    दुल्हन ने शादी से पहले प्रेमी के साथ जान दी:पेड़ पर एक ही रस्सी से लटके मिले शव, शाहजहांपुर में कल बारात आनी थी
    Next Article
    यूपी की बड़ी खबरें:वाराणसी में बारात के झगड़े में युवक की पीट-पीटकर हत्या, सिर और चेहरा कूचा; शरीर पर भी गंभीर चोट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment