Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रयागराज में ‘अस्मिता-खेलो इंडिया’ महिला वॉलीबॉल लीग शुरू:16 टीमें लेंगी हिस्सा, राष्ट्रीय स्तर तक खेलने का मिलेगा अवसर

    2 hours ago

    2

    0

    प्रयागराज के तेलियरगंज स्थित पतंजलि ऋषिकुल विद्यालय में दो दिवसीय ‘अस्मिता-खेलो इंडिया’ महिला वॉलीबॉल लीग-2026 का शुभारंभ किया गया। यह प्रतियोगिता राष्ट्रीय स्तर की श्रृंखला का हिस्सा है, जिसमें जिले के विभिन्न विद्यालयों और कॉलेजों की 16 टीमों ने हिस्सा लिया। प्रयागराज उन पांच प्रमुख शहरों में से एक है जहां इसका आयोजन हो रहा है। यहां से चयनित टीमें आगे राष्ट्रीय स्तर पर उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगी। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि संजय शुक्ला ने दीप प्रज्वलन कर किया। इस अवसर पर जिला वॉलीबॉल संघ के सचिव आरपी शुक्ला, बीईओ वरुण मिश्रा, केबीएल श्रीवास्तव सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। विद्यालय के प्रधानाचार्य नित्यानंद सिंह ने अतिथियों का स्वागत करते हुए विद्यालय की खेल उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मोबाइल और लैपटॉप के इस दौर में खेलों का महत्व बढ़ गया है। खेल न केवल शारीरिक विकास करते हैं, बल्कि अनुशासन और टीम भावना भी सिखाते हैं। मुख्य अतिथि संजय शुक्ला ने अपने संबोधन में कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं और खेलों में उनकी भागीदारी समाज के लिए सकारात्मक संदेश देती है। उन्होंने छात्राओं को आत्मविश्वास और अनुशासन के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर पतंजलि ऋषिकुल के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत गीत और नृत्य ने कार्यक्रम में उत्साह भर दिया। विद्यालय की उपाध्यक्ष डॉ. कृष्णा गुप्ता, निदेशक श्रीमती रेखा बैद और सचिव यशोवर्धन ने भी खिलाड़ियों के उत्साह और आयोजन की सराहना की। आयोजकों ने उम्मीद जताई कि यह प्रतियोगिता छात्राओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच प्रदान करेगी और वे भविष्य में राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का नाम रोशन करेंगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अलीगढ़ में भारी सुरक्षा के बीच निकली शोभायात्रा:100 साल से रामनवमी पर निलकने वाला डोला पुराने पारंपरिक मार्ग से निकला
    Next Article
    लखनऊ में छंटनी के खिलाफ बिजलीकर्मी करेंगे प्रदर्शन:8 अप्रैल को मध्यांचल का घेराव, संविदा कर्मचारियों में नाराजगी दिया अल्टीमेटम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment