Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रयागराज में आकाशीय बिजली गिरने से किसान की मौत:तेज बारिश से 5°C तक गिरा तापमान; किसानों की फसलों को नुकसान

    6 hours ago

    2

    0

    प्रयागराज में देर रात से हल्की बूंदाबांदी जारी है। शुक्रवार सुबह भी तेज गड़गड़ाहट के साथ बारिश हुई। बमरौली, फाफामऊ, नैनी और तेलियरगंज जैसे इलाकों में सुबह से तेज बारिश हुई। कुछ जगहों पर तेज हवा के साथ बारिश होने से मौसम अचानक बदल गया और तापमान में करीब 5 से 6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। वहीं चकिया घराहरा गांव में आकाशीय बिजली गिरने एक किसान की मौत हो गई। मौसम विभाग ने आज तूफान के आने की संभावना है। इस दौरान हवा की रफ्तार 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। इसे देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। कई इलाकों में बिजली गुल तेज हवा के चलते कई इलाकों में बिजली आपूर्ति भी बाधित हो गई, प्रयागराज के झूंसी, अंदावा, गोविंदपुर, तेलियरगंज समेत कई इलाकों में घंटों से बिजली गुल रही, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कुछ जगहों पर पेड़ की डालियां गिरने और तारों में फॉल्ट आने की भी सूचना है। पीलीभीत, अमरोहा, बिजनौर, मेरठ, भदोही, मिर्जापुर और प्रयागराज समेत कई जिलों में सुबह से तेज बारिश हुई। ग्रामीण इलाकों में तेज हवा के साथ बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। आलू के सड़ने का खतरा बढ़ा तेज बारिश और आंधी के कारण खेतों में तैयार खड़ी फसलें गिर गईं, जिससे किसानों को काफी नुकसान हुआ है। सोरावं के किसान ने बताया- आलू की खुदाई भी चल रही थी, लेकिन खेतों में पानी भर जाने से खुदाई प्रभावित हुई है। इससे आलू के सड़ने का खतरा बढ़ गया है। आकाशीय बिजली से किसान की मौत:बेटा गंभीर घायल बहादुरपुर क्षेत्र के चकिया घराहरा गांव में शुक्रवार सुबह आकाशीय बिजली गिरने से एक किसान की मौत हो गई। इस घटना में उनका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि दो गायों की भी जान चली गई। घटना के बाद छोटे बेटे अमरेंद्र यादव ने थाना सरायइनायत में तहरीर दी। किसानों की बढ़ी चिंता इस समय खेतों में गेहूं, चना, सरसों और मसूर की फसलें पककर तैयार खड़ी हैं। लगातार बारिश और बूंदाबांदी से किसानों को डर है कि उनकी फसल खराब हो सकती है। गेहूं की फसल गिरने और दाने खराब होने का खतरा है, वहीं सरसों और चना में नमी बढ़ने से नुकसान हो सकता है। सुबह से आसमान में काले बादल छाए हुए हैं और लगातार गड़गड़ाहट हो रही है। इसलिए किसानों की चिंता बढ़ी हुई है। कृषि विशेषज्ञों का कहना है कि इस समय हल्की बारिश भी फसलों के लिए नुकसानदायक हो सकती है। किसानों को सलाह दी गई है कि वे कटाई में तेजी लाएं और कटी हुई फसल को सुरक्षित स्थान पर रखकर तिरपाल से ढक दें। मौसम के इस बदले मिजाज ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है और अब सभी की नजर आने वाले दिनों के मौसम पूर्वानुमान पर टिकी हुई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कासगंज में बदला मौसम, तेज हवाओं के साथ बारिश:तापमान में गिरावट, लोगों को फिर सर्दी का अहसास
    Next Article
    नवरात्र मेले में ड्यूटी के दौरान उपनिरीक्षक की तबीयत बिगड़ी:विंध्याचल धाम में ड्यूटी के दौरान बढ़ा ब्लड प्रेशर, हार्ट अटैक की आशंका

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment