Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रयागराज में 4 बच्चे डूबे, दो के शव मिले:मांडा में 9 लड़के नहाने गए थे, दो डूबने लगे तो दोस्त बचाने में गहरे पानी में समाए

    3 hours ago

    1

    0

    प्रयागराज के मांडा इलाके में गंगा नदी में नहाते वक्त चार बच्चे डूब गए। डूबने से दो लड़कों की मौत हो गई। गोताखोरों ने दोनों के शव निकाल लिए हैं। जबकि दो की तलाश में गोताखोर उतरे हैं। बच्चों के डूबने से घाट पर अफरातफरी का आलम है। परिवार वालों के साथ गांव के लोगों की भीड़ जुटी है। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई है। हादसा मांडा के बामपुर घाट पर हुआ है। बामपुर गांव के 9 लड़के स्नान के लिए गए थे। इसमें में दो डूबने लगे। बचाने के लिए सभी दोस्त उनकी तरफ गए तो गहरे पानी में समा गए। इसमें 5 तो सही सलामत निकल आए लेकिन चार डूब गए। ये चार डूबे, दो के शव मिले मांडा थाना क्षेत्र के बामपुर गांव के रहने वाले अनिल कुमार के बेटे कुनाल 13 वर्ष और निहाल 10 वर्ष के साथ राजाराम का बेटा दीपक 17 वर्ष और कमलेश कुमार का बेटा ऋषभ 10 वर्ष डूबे हैं। इसमें से कुनाल और ऋषभ के शव बरामद हो गए हैं। शेष की तलाश में गोताखोर लगे हैं। अमन ने दोस्तों को डूबते देखा हादसे के चश्मदीद सातवीं के छात्र अमन ने बताया कि गांव के कुल 9 लड़के स्नान करने पहुंचे थे। सभी एक साथ नहा रहे थे। इसी बीच कान्हा और निहाल डूबने लगे। सभी उन्हें बचाने उनकी तरफ गए और डूबते चले गए। स्नान करने के लिए अमन के साथ निहाल, कुणाल, छोटे, दीशू, मोहित, दिवांशु, दीपक, कान्हा पहुंचे थे। डूबने वाले चारों बच्चे के परिजन बिलख रहे चार बच्चों के डूबने के बाद एक का ही शव निकाला जा सका है। शेष की तलाश जारी है। इस दौरान घाट पर परिवार वाले बिलख रहे हैं। महिलाओं को संभाला जा रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    उन्नाव में कंटेनर की टक्कर से बुजुर्ग की मौत:साइकिल से काम के लिए जा रहे थे, टक्कर लगते ही सड़क पर गिरे
    Next Article
    RCB vs SRH IPL 2026: कौन सी टीम जीतेगी पहला मुकाबला, AI ने कर दी भविष्यवाणी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment