Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रयागराज में 100KM की स्पीड में कार पलटी:उड़े परखच्चे, डिवाइडर समेत खंभे उखड़े; चालक फरार

    4 hours ago

    1

    0

    प्रयागराज के सिविल लाइन्स इलाके में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ रही बलेनो कार अनियंत्रित होकर भीषण हादसे का शिकार हो गई। जानकारी के अनुसार, कार चला रहा युवक हाई स्पीड में स्टंट कर रहा था, तभी वाहन अचानक नियंत्रण खो बैठा और कई बार पलटते हुए दूसरी लेन में जा पहुंचा। कार पहले नगर निगम के एक बिजली के खंभे से जा टकराई, जिससे खंभा बुरी तरह क्षतिग्रस्त होकर गिर गया। हादसा इतना जोरदार था कि कार के परखच्चे उड़ गए और वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। सीट, पहिए और कई बॉडी पार्ट्स सड़क पर दूर-दूर तक बिखर गए। टक्कर की तीव्रता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि सड़क के डिवाइडर पर लगे अन्य बिजली के खंभे भी टूटकर गिर गए। एयरबैग खुलने से बची जान कार चालक को सिर में हल्की चोट आई है। कार के एयरबैग खुल जाने के कारण उसकी जान बच गई और गंभीर चोटों से वह सुरक्षित रहा। स्थानीय लोगों ने तुरंत गाड़ी को किनारे किया और घायल चालक को बाहर निकालकर बैठाया, लेकिन मौके का फायदा उठाकर ड्राइवर फरार हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार चला रहा युवक स्टंट कर रहा था और इसी दौरान यह दुर्घटना हुई। पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी घटना की सूचना मिलते ही नगर निगम की टीम मौके पर पहुंची और सड़क पर गिरे खंभे व मलबे को हटाकर यातायात सुचारू किया। वहीं, पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी। फिलहाल पुलिस फरार युवक की तलाश में जुटी है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में रोजगार मेले में उमड़ी युवाओं की भीड़:सुबह से ही लगी लंबी कतार, मारुति कर रही 500 पदों पर हायरिंग
    Next Article
    मथुरा में नहर में मिला युवती का शव:नहीं हो पाई पहचान, लोगों ने जताई हत्या की आशंका

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment