Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रयागराज के हार्डवेयर गोदाम में लगी आग; VIDEO:शॉर्ट सर्किट से लाखों का सामान राख, फायर ब्रिगेड ने बुझाई आग

    3 hours ago

    1

    0

    प्रयागराज के कोरांव बाजार के एक हार्डवेयर गोदाम में गुरुवार दोपहर करीब 2 बजे बिजली के शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। इस घटना में लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। आग लगने से बाजार में अफरा-तफरी मच गई और धुएं का गुबार दूर से ही दिखाई दे रहा था। गोदाम बस्ती वाले इलाके में होने के कारण आसपास के लोगों में आग फैलने की आशंका बढ़ गई थी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। थाना प्रभारी कोरांव राकेश कुमार वर्मा भी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और आग बुझाने में सहयोग किया। नगर के लोगों ने भी आग बुझाने में सक्रिय रूप से हिस्सा लिया। यह गोदाम नगर पंचायत कोरांव निवासी आशीष पुत्र सुरेश का है, जिनकी बाजार में 'शिवम इंटरप्राइजेज' नाम से हार्डवेयर की दुकान है। वे पीवीसी पाइप के थोक विक्रेता हैं। चमनगंज मोहल्ले में स्थित उनके गोदाम में रखा सारा सामान आग की चपेट में आने से नष्ट हो गया। बताया जा रहा है कि इस अग्निकांड में 25 लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण बिजली का शॉर्ट सर्किट ही माना जा रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सोनभद्र में अनपरा लूटकांड का खुलासा, 5 बदमाश गिरफ्तार:मुठभेड़ में 2 घायल, मास्टरमाइंड भी पकड़ा गया; 63 हजार कैश लूटे थे
    Next Article
    लखनऊ में बिरयानी में लेग पीस को लेकर मारपीट:रेस्टोरेंट मालिक-कर्मचारियों ने कस्टमर का सिर फोड़ा, बचाने आए वकील का हाथ तोड़ा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment