Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रयागराज हत्याकांड के शूटरों का CCTV फुटेज:2 बाइक पर जाते दिखे, 2 मददगार रेकी करते नजर आए

    2 hours ago

    3

    0

    प्रयागराज के अल्लापुर में सैलून के अंदर अरविंद पासी की हत्या में शामिल शूटरों और उनके मददगारों का सीसीटीवी फुटेज पहली बार सामने आया है। इनमें से दो वारदात के बाद बाइक पर जाते नजर आए हैं तो सैलून के बाहर खड़े होकर लोकेशन देते दिखाई पड़ रहे हैं। पुलिस फुटेज के सहारे हत्यारों की तलाश में जुटी है लेकिन 42 घंटे बाद भी हत्यारे पकड़ से दूर हैं। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, जिस सैलून में वारदात हुई, वहां कोई सीसीटीवी कैमरा नहीं लगा। हालांकि सैलून के बाहर व अगल-बगल स्थित कई दुकानों व बिल्डिंगों पर कैमरे लगे हैं। इन्हीं में से कुछ कैमरों में शूटर और उनके मददगारों की तस्वीर कैमरे में कैद हुई है। बाइक से जाते दो शूटर नजर आए हैं उनमें से पीछे बैठे बदमाश ने ऑरेंज कलर की कैप लगा रखी थी। जबिक बाइक चला रहे शूटर ने सिर पर मफलर या गमछे जैसी कोई चीज बांध रखी थी। इसके अलावा जो दूसरा फुटेज सामने आया है उनमें शूटरों के दो मददगार सामने आए हैं। इनमें से एक सैलून के बाहर खड़ा होकर लगातार भीतर की गतिविधियों पर नजर बनाए दिखता है। साथ ही लगातार किसी से फोन पर बातें करता भी दिखाई पड़ता है। कुछ ही देर बाद वहां एक और युवक नजर आता है जो पहले से खड़े युवक के पास पहुंचता है, फिर दोनों वही खड़े होकर बातचीत करते दिखाई पड़ते हैं। हत्यारोपी घर छोड़कर लापता उधर पुलिस का दावा है कि हत्यारोपी घर छोड़कर लापता हो गए हैं। पुलिस अफसरों का दावा है कि नामजद आठों हत्यारोपियों के घरों पर दबिश दी गई लेकिन वह नहीं मिले। उनके कुछ करीबियों को उठाकर पूछताछ की जा रही है। हत्यारोपियों के हर संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। पूर्व पार्षद बच्चा पासी समेत 8 की तलाश अरविंद की हत्या के मामले में परिवार की तहरीर पर जार्जटाउन थाने में आठ लोगों को नामजद किया गया है। इनमें गुड्डू पासी, प्रिंस पासी, मनीष पासी, गोलू पासी और ईशू भारतीय पर हत्या में शामिल होने का आरोप है। वहीं, पूर्व पार्षद निहाल उर्फ बच्चा पासी, सरिता और कोमल पर हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया गया है। नामजद लोगों में दो महिलाएं भी शामिल हैं। अरविंद के बड़े भाई राजू ने तहरीर में बताया है कि उसके भाई को साजन मेहतर हत्याकांड में गवाही देने के कारण लगातार धमकियां मिल रही थीं। आरोप है कि मुकदमे में सुलह करने का दबाव बनाया जा रहा था। ऐसा नहीं करने पर जान से मारने की धमकी दी गई थी। राजू के मुताबिक, हत्या में नामजद गुड्डू पासी पूर्व पार्षद बच्चा पासी का भांजा है। वह साजन मेहतर हत्याकांड में भी नामजद है। अरविंद इस मुकदमे की पैरवी कर रहा था। परिवार का आरोप है कि इसी रंजिश में गुड्डू ने अपने साथियों के साथ मिलकर अरविंद की हत्या कर दी। काला घोड़ा शूटआउट के बाद अंडरवर्ल्ड से जुड़ा था बच्चा का नाम नामजद निहाल उर्फ बच्चा पासी धूमनगंज के रम्मन का पुरवा का निवासी है। वह सुलेमसराय से दो बार पार्षद रह चुका है। मौजूदा समय में उसकी बहन पार्षद है। बच्चा पासी का नाम मुंबई के कालाघोड़ा शूटआउट के मामले में भी चर्चा में आया था। धूमनगंज थाने में उसकी हिस्ट्रीशीट भी है। उसके खिलाफ दो दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज होने की बात सामने आई है। 2001 में धूमनगंज थाने में आबकारी अधिनियम के तहत उसके खिलाफ पहला मुकदमा दर्ज हुआ था। इसी साल नशीली दवाओं की तस्करी के आरोप में भी केस दर्ज हुआ। इसके बाद सिविल लाइंस थाने में लूट और डकैती समेत कई मामलों में उसका नाम आया। वर्ष 2007 में कचहरी लूट और हत्याकांड में भी बच्चा पासी का नाम चर्चा में आया था। इसके बाद उसने राजनीति का रुख किया और बसपा के टिकट पर पार्षद का चुनाव लड़ा। वर्ष 2012 में महिला सीट होने पर उसकी पत्नी रजिता पार्षद चुनी गईं। वर्ष 2017 में बच्चा पासी फिर चुनाव जीतकर पार्षद बना। बाद में उसकी बहन इस सीट से पार्षद बनी। घरवाले बोले- हत्यारों का एनकाउंटर करे योगी सरकार उधर शुक्रवार को अंतिम संस्कार से पहले घरवालों ने शव सड़क पर रखकर हत्यारों के एनकाउंटर की मांग की। उन्होंने कहा कि बेरहमी से अरविंद को मौत के घाट उतारा गया। योगी सरकार इंसाफ हमें इंसाफ दे। उन्होंने परिवारवालों को आर्थिक मदद की भी मांग उठाई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    क्या चौरी चौरा पर दावा करेंगे ओमप्रकाश राजभर:अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बोले-निषाद को लड़ाएंगे, बड़ी रैली करेंगे
    Next Article
    सीतापुर में डीसीएम चालक की इलाज के दौरान मौत:कंटेनर से टक्कर में तीन लोग घायल, कनकारी गांव के पास हादसा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment