Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    परिवार की इज्जत दांव पर लगी, मार दी गोली:सहारनपुर में आरोपी भाई बोला- किसी का कोई गुनाह नहीं, प्रेमी के साथ चली गई थी बहन

    5 hours ago

    1

    0

    सहारनपुर में पुलिस कस्टडी में बहन को गोली मारने वाले आरोपी भाई का वीडियो सामने आया है। वीडियो में वह कहता नजर आ रहा है कि परिवार की इज्जत दांव पर लगी थी, इसलिए उसने अपनी बहन को गोली मार दी। मैंने उसे बहुत समझाया, लेकिन वह नहीं मानी। इसके बाद मैंने गुस्से में यह कदम उठा लिया। इसमें मेरे परिवार के किसी भी सदस्य का कोई दोष नहीं है। मैं खुद ही थाने जा रहा हूं और सरेंडर करूंगा। मोटीं की बहन राखी अपने प्रेमी के साथ घर से चली गई थी। इसी बात से वह काफी नाराज था। जैसे ही सोमवार को पुलिस युवती का मेडिकल कराने सीएचसी लेकर पहुंची। तभी कार में बैठी युवती पर भाई मोटीं ने गोली मार दी। गोली लगने के बाद युवती को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां इलाज के दौरान करीब 48 घंटे बाद उसकी मौत हो गई। घटना 23 मार्च की शाम रामखेड़ी गांव में हुई थी, जबकि आरोपी का बयान वाला वीडियो 24 मार्च को सामने आया है। अब पढ़िए मोटीं राणा ने वीडियो में क्या कहा? मम्मी-पापा ने समझाया, फिर भी मानी रामखेड़ी गांव निवासी मोंटी राणा ने कहा- राखी मेरी बहन थी। मैंने ही उसे गोली मारी है। इसमें कोई और दोषी नहीं है। घर के सभी लोगों ने उसे समझाया था, हमने भी समझाया, लेकिन उसने किसी की बात नहीं मानी। किसी को यह नहीं पता था कि मैं ऐसा कदम उठा लूंगा। मुझे गुस्सा बर्दाश्त नहीं हुआ और मैंने उसे गोली मार दी। इसका जिम्मेदार मैं हूं, इसमें किसी और का कोई दोष नहीं है। मेरे मम्मी-पापा और भाई ने मुझे रोका था कि कुछ नहीं करना है। उन्होंने कुछ नहीं किया, जो भी किया मैंने ही किया है। मैं ही इसका दोषी हूं। मैं खुद आज थाने में सरेंडर कर रहा हूं। अब जानिए पूरा मामला.. CHC में पुलिस के सामने फायर किया 16 मार्च को राखी मोहम्मदपुर कंधेला निवासी लवकुश के साथ घर से चली गई थी। इस पर परिजनों ने मुकदमा दर्ज कराया था। सोमवार को वह खुद थाने पहुंची। यहां परिवार ने उसे मनाने की कोशिश की, लेकिन वह अपने प्रेमी के साथ जाने की जिद पर अड़ी रही। इसी बात से नाराज होकर परिवार के लोग घर लौट गए। इसके बाद पुलिस राखी को मेडिकल के लिए कार से फतेहपुर सीएचसी लेकर पहुंची। राखी कार में बैठी ही थी, तभी उसके दोनों भाई रवि और मॉन्टी मौके पर तमंचा लेकर पहुंचे। पुलिस से सामने ही मॉन्टी ने बहन के सिर पर सटाकर गोली मार दी। गोली मारकर बाइक से भागे दोनों भाई सिर पर गोली लगते ही राखी कार की सीट पर गिर पड़ी। पुलिस वाले दोनों आरोपी भाई को पकड़ पाते, इससे पहले दोनों बाइक से भाग निकले। गोली चलते ही सीएचसी कर्मी भागते हुए बाहर आए। पुलिस वालों की मदद से युवती को इलाज के लिए अंदर ले गए। डॉक्टरों ने युवती की हालत देखते हुए उसे जिला अस्पताल भेज दिया। जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने युवती की हालत गंभीर बताते हुए उसे एम्स ऋषिकेश रेफर कर दिया। डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद राखी ने 28 घंटे बाद मंगलवार रात करीब 9 बजे दम तोड़ दिया। एम्स के पीआरओ डॉ. श्रीलॉय मोहंती ने इसकी पुष्टि की। आरोपी ने वीडियो जारी करके सरेंडर किया इधर, घटना के बाद पुलिस ने आरोपी मोंटी को पकड़ने के लिए दबिश देने शुरू कर दी। इसी बीच आरोपी ने अपने इंस्ट्राग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वह सरेंडर की बात करता है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही उसके पास से वारदात में इस्तेमाल पिस्टल भी बरामद कर ली गई है। घटना के बाद से रामखेड़ी गांव में सन्नाटा है। राखी के घर में केवल उसकी मां और भाभी मौजूद हैं, जो बात करने को तैयार नहीं हैं। मोहल्ले के लोग भी इस मामले पर खुलकर कुछ बोलने से बच रहे हैं। राखी के प्रेमी है फरार वहीं, कंधेला गांव में प्रेमी लवकुश और उसके चचेरे भाई गोविंद के घरों पर ताले लटके हुए हैं। उनके परिजन भी घटना के बाद से गायब बताए जा रहे हैं। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई स्थानों पर छापेमारी की है। दबाव बनाने के लिए कुछ रिश्तेदारों को हिरासत में भी लिया गया है। लवकुश और गोविंद का 16 मार्च के बाद से कोई सुराग नहीं मिलने से मामला और उलझ गया है। एसएसपी अभिनंदन सिंह ने बताया- मुख्य आरोपी भाई को गिरफ्तार कर लिया है। दूसरे आरोपी भाई की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है और उसे जल्द पकड़ लिया जाएगा। ----------------- ये खबर भी पढ़िए… प्रयागराज कोल्ड स्टोरेज हादसे में मालिक समेत 3 गिरफ्तार:चश्मदीद बोले- धमाका ऐसा, लगा बम फटा, अभी रेस्क्यू चल रहा प्रयागराज के कोल्ड स्टोरेज हादसे में 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें कोल्ड स्टोरेज का मालिक अंसार अहमद, उसका बेटा मंजर और भतीजा अलाउद्दीन हैं। तीनों को फाफामऊ के मलाक हरहर स्थित भदरी रेलवे ओवर ब्रिज के पास से पकड़ा गया। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक फॉर्च्यूनर और कोल्ड स्टोरेज से जुड़े दस्तावेज बरामद किए। वहीं, 30 से ज्यादा घंटे बीत जाने के बाद दूसरे दिन मंगलवार को भी रेस्क्यू जारी है। मलबे को जेसीबी-बुलडोजर से हटाया जा रहा। अब तक 4 लोगों के शव निकाले जा चुके हैं। 17 घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    कनाडा एडमोंटन हाईवे मर्डर केस में आरोपी अरेस्ट:पंजाबी मूल के युवक पर चलाई गोलियां, दोस्तों के साथ घूमने जा रहा था
    Next Article
    आगरा में अलग-अलग सड़क हादसों में 2 की मौत:टैंपो से गिरकर मजदूर की मौत, ऑटो पलटने से एक व्यक्ति की जान गई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment