Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर रात में भी एयर शो:जगुआर-मिराज और सुखोई विमानों ने की टेकऑफ और लैंडिंग

    3 hours ago

    2

    0

    भारतीय वायु सेना ने बुधवार रात सुल्तानपुर स्थित पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे की एयर स्ट्रिप पर युद्धाभ्यास किया। इस दौरान लड़ाकू विमानों ने दिन और रात दोनों समय टेकऑफ और लैंडिंग का अभ्यास किया, जिसमें रात में रोशनी के साथ विशेष कौशल का प्रदर्शन किया गया। बुधवार दोपहर करीब तीन घंटे तक चले एयर शो में कई विमानों ने हिस्सा लिया। सबसे पहले वायु सेना के C295 ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट ने रनवे पर लैंडिंग की। इसके बाद जगुआर ने उड़ान भरी, जबकि राफेल, सुखोई और मिराज फाइटर जेट्स ने भी टेकऑफ और लैंडिंग का अभ्यास किया। सैन्य ऑपरेशन की मॉक ड्रिल के तहत, सेना के M17 हेलीकॉप्टर से कमांडोज ने अभ्यास किया। M32 भीष्म एयरक्राफ्ट ने भी एयर स्ट्रिप पर 'टच एंड गो' का अभ्यास किया। रात 8:30 बजे से 9:30 बजे तक फिर से युद्धाभ्यास किया गया। आपातकालीन स्थितियों से निपटने के लिए एक्सप्रेस-वे पर 3.2 किलोमीटर लंबी इमरजेंसी एयरस्ट्रिप बनाई गई है। अभ्यास स्थल पर सुरक्षा कारणों से स्थानीय लोगों की आवाजाही पर पूरी तरह रोक लगाई गई थी और रूट डायवर्जन भी किया गया था। अभ्यास के लिए 5 किलोमीटर का क्षेत्र सील कर दिया गया था। यह पहली बार नहीं है जब इस एयर स्ट्रिप पर ऐसा अभ्यास हुआ है। इससे पहले जून 2023 में भी चार घंटे का युद्धाभ्यास चला था। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन 16 नवंबर 2021 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुल्तानपुर से किया था, जहां वे एयरफोर्स के हरक्युलिस जहाज से एयर स्ट्रिप पर उतरे थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेरठ में गर्मी-प्रदूषण का डबल अटैक:42°C तापमान, AQI 285; अस्पतालों में बढ़े सांस और हीट स्ट्रोक के मरीज
    Next Article
    जंगल में आग लगाने के आरोप में तीन गिरफ्तार:सोनभद्र में वन विभाग ने दुद्धी के बघाडू क्षेत्र में की कार्रवाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment