Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पूर्व सांसद पर हमले के आरोपी कारोबारी भाइयों को जेल:बिजनौर पुलिस ने तीनों को कोर्ट में पेश किया, मेडिकल टेस्ट कराया गया

    1 hour ago

    2

    0

    बिजनौर में पूर्व सांसद भारतेंद्र सिंह और उनके समर्थकों पर हमले के आरोप में नामजद तीन कारोबारी भाइयों को अदालत ने जेल भेज दिया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को एसीजेएम प्रथम नैंसी धुन्ना की अदालत में पेश किया था। यह मामला बुधवार देर रात शहर कोतवाली पुलिस ने पूर्व सांसद भारतेंद्र सिंह के करीबी तुषार मलिक की शिकायत पर दर्ज किया था। मलिक ने आरोप लगाया था कि 1 अप्रैल को चांदपुर चुंगी स्थित एक सील आरा मशीन पर जांच के दौरान कारोबारी खालिद, तालिब और आबिद ने उन पर जानलेवा हमला किया और सरकारी काम में बाधा डाली। गुरुवार को पुलिस ने तीनों आरोपी भाइयों खालिद, तालिब और आबिद का मेडिकल परीक्षण कराया। इसके बाद उन्हें संबंधित धाराओं के तहत एसीजेएम प्रथम नैंसी धुन्ना की अदालत में पेश किया गया। अदालत में दोनों पक्षों के वकीलों ने अपनी दलीलें पेश कीं। सुनवाई के बाद एसीजेएम प्रथम नैंसी धुन्ना ने आरोपी कारोबारी भाइयों को गुरुवार शाम को न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेरठ में गैस रिसाव से लगी आग, एक की मौत:बीड़ी जलाने के दौरान हादसा, दम घुटने से गई जान
    Next Article
    मेरठ में दुल्हन करती रही दूल्हे का इंतजार:बारात लेकर नहीं पहुंचा युवक, मेरठ में शादी से पहले टूटा रिश्ता

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment