Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ में दुल्हन करती रही दूल्हे का इंतजार:बारात लेकर नहीं पहुंचा युवक, मेरठ में शादी से पहले टूटा रिश्ता

    1 hour ago

    2

    0

    मेरठ के लिसाड़ी गेट क्षेत्र की एक युवती की शादी देहली गेट इलाके के रहने वाले युवक से तय थी, गुरुवार रात में दूल्हे को बारात लेकर पहुंचना था दुल्हन सज-धज कर दूल्हे का इंतजार कर रही थी सब तैयारी पूरी हो चुकी थी दुल्हन पक्ष के लोग बारात के स्वागत की तैयारियां कर रहे थे, लेकिन बारात न आने की जानकारी मिलते ही खुशी का माहौल गम में बदल गया। फिलहाल दुल्हन पक्ष ने दूल्हा पक्ष के खिलाफ थाने में तहरीर दी है पुलिस मामले की जांच कर रही है। लिसाड़ी गेट के श्यामनगर की रहने वाली एक युवती का रिस्ता देहली गेट थाना के रहने वाले आरिफ पुत्र सईद से 6 महीने पहले हुआ था। गुरुवार रात दूल्हे को बारात लेकर श्यामनगर पहुंचना था। देर रात तक जब बारात नहीं पहुंची तो दुल्हन के परिवार वालों ने दूल्हा पक्ष से लेट होने का कारण पूछने के लिए फ़ोन किया लेकिन फ़ोन बंद मिला। इस दौरान पता चला कि दूल्हा सहित उसका पूरा परिवार घर का ताला लगाकर फरार है, इतना सुनते ही दुल्हन पक्ष में कोहराम मच गया। दुल्हन सज-धज कर दूल्हे का इंतजार कर रही थी। घर में मेहमानों की भीड़ लगी थी और स्वागत की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी थीं। लेकिन बारात के न पहुचने से खुशियों का माहौल मातम में बदल गया। तभी दुल्हन पक्ष के लोग देहली गेट स्थित दूल्हे के घर पहुंचे, जहां मकान पर ताला लटका मिला। आसपास के लोगों ने बताया कि पूरा परिवार अचानक घर छोड़कर चला गया है। बताया जा रहा है कि रिश्ते से पहले दूल्हे के बड़े भाई सईद ने इस रिश्ते का विरोध किया था, जिसे लेकर परिवार में विवाद भी हुआ था। हालांकि उस समय मामला शांत हो गया था, लेकिन वही विवाद आखिरकार शादी टूटने की वजह बताया जा रहा है। पीड़ित परिवार ने लिसाड़ीगेट और देहली गेट थानों में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि शिकायत मिल गई है मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पूर्व सांसद पर हमले के आरोपी कारोबारी भाइयों को जेल:बिजनौर पुलिस ने तीनों को कोर्ट में पेश किया, मेडिकल टेस्ट कराया गया
    Next Article
    लखनऊ में सुबह से छाए बादल, बारिश का यलो अलर्ट:चल रही ठंडी हवा, दिन में तेज आंधी चलने की संभावना

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment