Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पूर्व राज्यसभा सांसद प्रियंका चतुर्वेदी पहुंचीं मथुरा:कहा 6 साल का कार्यक्रम खत्म होने पर भगवान का जताया आभार, संत राजेंद्र दास महाराज से मुलाकात के दौरान की यमुना पर चर्चा

    3 hours ago

    2

    0

    पूर्व राज्यसभा सांसद प्रियंका चतुर्वेदी अपने 6 साल का कार्यकाल खत्म होने पर भगवान का धन्यवाद करने वृंदावन पहुंचीं। यहां उन्होंने संत मलूक दास जी महाराज के चल रहे 452 वें जन्मोत्सव में शिरकत की। इस दौरान प्रियंका चतुर्वेदी ने मलूक पीठाधीश्वर स्वामी राजेंद्र दास महाराज से मुलाकात कर यमुना को लेकर चर्चा की। वृंदावन दौरे के दौरान मीडिया से रूबरू हुई पूर्व सांसद ने पश्चिम बंगाल और असम में चल रहे चुनाव पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की। भगवान का किया धन्यवाद पूर्व सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने राज्यसभा का कार्यकाल खत्म होने के बाद कहा कि वह वृंदावन की पावन भूमि पर धन्यवाद करने आई हूं। अपने भगवानों को आभार व्यक्त करने आई हूं,6 साल में उनका साथ रहा,समर्थन रहा,दिशा दिखाई उन्होंने। इतना साहस दिया कि उन मुद्दों को उठा सकूं जो लगभग कोई नहीं उठाता था। उन्होंने कहा संत राजेंद्र दास जी से मुलाकात हुई। उन्होंने कहा कि अब तुम्हारी जिम्मेदारी यमुना की है,यमुना में फ्रेस जल आना चाहिए,जो यहां नहीं आ रहा है, सारा सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट का पानी आ रहा है। पहले धर्म के आधार पर राजनीति होती थी पूर्व सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने पश्चिम बंगाल के चुनाव को लेकर कहा कि पहले धर्म को लेकर राजनीति होती थी अब जाति के नाम पर UGC गाइड लाइन के माध्यम से देख रहे हैं क्या हो रहा है। अभी बिल पास हुआ उसमें हमारे आर्म्ड फोर्स हैं,उनका भी ध्रुवीकरण किया जा रहा है। महिलाओं की भागीदारी संसद में बढ़े प्रियंका चतुर्वेदी ने महिला आरक्षण पर शुरू होने वाले विशेष सत्र पर कहा कि महिला आरक्षण कानून का जो बिल था वह 2024 चुनाव से पहले पास हुआ था तब भी हमने यह कहा था इसको सेंसिस से जोड़ना और फिर डिलीमेटेशन। कहीं न कहीं महिलाओं के अधिकारों का हनन होगा और 2029 से पहले नहीं हो पाएगा। मुझे खुशी है जब ऐतिहासिक कानून पास हुआ मैने उसमें भागीदारी ली थी,उसको समर्थन दिया था। अब जो हमारे सांसद हैं उनको यह जिम्मेदारी छोड़ कर आई हूं अब होना जरूरी है,क्योंकि महिलाओं की भागीदारी हर क्षेत्र में संसद में,एसेंबली में बढ़नी चाहिए। ओवैसी भाजपा की B टीम आसाम चुनाव को लेकर असीमुद्दीन ओवैसी के मियां होंगे चुनाव में गेम चेंजर बयान को लेकर पूर्व सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा कि ओवैसी जी भारतीय जनता पार्टी की B टीम हैं। A टीम भाजपा है B टीम ओवैसी हैं। जहां जहां उनको दिक्कत आती है लगता है ध्रुवीकरण से फायदा होगा वहां वह ओवैसी जी से कहते हैं यहां आकर चुनाव लड़िये। वह बंगाल में भी लड़ रहे हैं हुमायूं कबीर के साथ,आसाम में भी लड़ रहे हैं। यह जो ध्रुवीकरण है जहां एक तरफ आसाम के मुख्यमंत्री हैं वह मियां के खिलाफ बात करते हैं यह आकर मियां की तरफदारी करेंगे तो इसका फायदा किसे होगा एक ही पार्टी है वह भाजपा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    संभल में सड़क हादसे में बुजुर्ग की मौत:लग्न से लौट रहे बाइक सवारों को ट्रक ने रौंदा, बाइक चला रहा ग्रामीण घायल
    Next Article
    शाहजहांपुर में बाइक से गिरते ही युवक पर चढ़ा ट्रक:नानी के घर आ रहा था, 19 फरवरी को हुआ था तिलक

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment