Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पूर्व प्रधानपति का शव रखकर परिजनों ने किया चक्काजाम:कौशांबी में गोली मारकर हुई थी हत्या, एक घंटे तक चला हंगामा

    3 hours ago

    1

    0

    कौशांबी के पिपरी थाना क्षेत्र के औधन गांव में पूर्व प्रधानपति बादाम सिंह की हत्या के विरोध में रविवार को परिजनों और ग्रामीणों ने नेवादा-तिल्हापुर मोड़ मार्ग पर शव रखकर चक्का जाम कर दिया। इस घटना के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। शुक्रवार देर रात गौशाला में सो रहे प्रधानपति की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को समझाकर मामला शांत कराने की कोशिश की लेकिन परिजने अपनी मांग को लेकर अड़े रहे। सड़क जाम कर करीब एक घंटे तक चला। परिजनों का आरोप है कि हत्या के आरोपियों को अभी तक गिरफ्तार नहीं किया गया है, जिससे उनमें रोष है। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी के साथ ही उनके 'एनकाउंटर' की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि जब तक पुलिस ठोस कार्रवाई नहीं करती, तब तक वे जाम समाप्त नहीं करेंगे। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए सराय अकिल और पिपरी थानों की पुलिस फोर्स मौके पर तैनात रही। पुलिस अधिकारियों ने परिजनों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे अपनी मांगों पर अड़े रहे। चक्का जाम के कारण राहगीरों और स्थानीय लोगों को आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। काफी देर तक चले गतिरोध के बाद, पुलिस अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि मामले में आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की जाएगी और जांच निष्पक्ष तरीके से जारी है। उल्लेखनीय है कि पूर्व प्रधानपति बादाम सिंह की शुक्रवार रात गांव के बाहर गौशाला में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस घटना के बाद से ही गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी है और आरोपियों की तलाश के लिए लगातार दबिश दे रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बुलंदशहर प्रदर्शनी में साधो बैंड की प्रस्तुति:दर्शकों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम का भरपूर आनंद लिया
    Next Article
    पिछड़ा वर्ग को स्वरोजगार प्रशिक्षण:मऊ में जरी एम्ब्रॉयडरी के लिए 31 मार्च तक करें आवेदन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment