Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पिछड़ा वर्ग को स्वरोजगार प्रशिक्षण:मऊ में जरी एम्ब्रॉयडरी के लिए 31 मार्च तक करें आवेदन

    3 hours ago

    1

    0

    मऊ जिले में जिला उद्योग विभाग द्वारा पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए स्वरोजगार प्रशिक्षण आयोजित किया जा रहा है। उपायुक्त उद्योग राजेश रोमन ने इस संबंध में जानकारी दी। उपायुक्त उद्योग राजेश रोमन के अनुसार, इस पहल का उद्देश्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों को स्वरोजगार के अवसर प्रदान करना और उनमें उद्योगों के प्रति रुचि जगाना है। इसके तहत जरी एम्ब्रॉयडरी ट्रेड में चार माह के प्रशिक्षण के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। कुल लक्ष्य का 30 प्रतिशत महिलाओं और 4 प्रतिशत दिव्यांगजनों को शामिल करने का प्रावधान है। योजना के तहत लाभार्थी की आयु 18 से 45 वर्ष होनी चाहिए और न्यूनतम शैक्षिक योग्यता आठवीं पास निर्धारित की गई है। आवेदन केवल वेबसाइट www.dicupmsme.gov.in पर 31 मार्च 2026 तक किए जा सकते हैं। इच्छुक अभ्यर्थी किसी भी कार्य दिवस में जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केंद्र, मऊ से संपर्क कर योजना की विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पूर्व प्रधानपति का शव रखकर परिजनों ने किया चक्काजाम:कौशांबी में गोली मारकर हुई थी हत्या, एक घंटे तक चला हंगामा
    Next Article
    उन्नाव में वृद्धा की हत्या, बेटा गिरफ्तार:पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला घोंटने की पुष्टि के बाद कार्रवाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment