Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पूर्व प्रधान की हत्या तीसरा आरोपी गिरफ्तार:25 हजार का था इनाम, अवैध संबंधों के चलते हुई थी हत्या

    6 hours ago

    2

    0

    प्रतापगढ़ में पूर्व प्रधान की हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। अवैध संबंध और सुनियोजित साजिश से जुड़े इस हत्याकांड में पुलिस ने तीसरे आरोपी अरुण उर्फ रंजीत कुमार को गिरफ्तार किया है, जिस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। उसे मान्धाता मोड़ के पास से पकड़ा गया। इस मामले में पहले ही दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। यह मामला मान्धाता थाना क्षेत्र के मिसिरपुर मुस्तर्का गांव का है। वादी ने पुलिस को बताया था कि उनके पिता 18 मार्च 2026 को मोटरसाइकिल से प्रयागराज जाने के लिए घर से निकले थे, लेकिन वापस नहीं लौटे। 20 मार्च को उनकी गुमशुदगी दर्ज की गई थी। पुलिस की जांच में यह मामला हत्या का निकला। जांच के दौरान सामने आया कि आरोपी सुमन देवी ने अतुल कुमार और अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर वादी के पिता को अपने मायके बगियापुर (थाना जेठवारा) बुलाया। वहां पूर्व नियोजित योजना के तहत उनकी हत्या कर दी गई। हत्या के बाद शव को बोरे में भरकर सहायक शारदा नहर में फेंक दिया गया था। 22 मार्च को नहर से शव बरामद हुआ, जिसकी पहचान परिजनों ने पूर्व प्रधान के रूप में की थी। पुलिस पूछताछ में गिरफ्तार आरोपी अरुण ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। उसने बताया कि उसने अपने साथी अतुल और सुमन के साथ मिलकर हत्या के बाद शव को ठिकाने लगाने में मदद की थी। आरोपियों ने शव को बोरे में भरकर मोटरसाइकिल से ले जाकर नहर में फेंका और मृतक की बाइक को किसी अन्य स्थान पर छोड़ दिया ताकि किसी को शक न हो। घटना के बाद से ही अरुण फरार चल रहा था और लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था। पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर उसे मान्धाता मोड़ के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस अब इस मामले में आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    13 साल बाद मिली शिक्षक की नौकरी:प्रयागराज में मोनिका मिश्रा को सहायक अध्यापक नियुक्ति पत्र, 52 में 47 अभ्यर्थी पहुंचे
    Next Article
    ससुर पर गाली-गलौज, धमकी देने का आरोप:महिला ने SSP से शिकायत की, ड्रग्स बेचने और आपराधिक इतिहास का भी जिक्र

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment